किसानों के बहुत काम की हैं ये दो मोबाइल एप

किसानों के बहुत काम की हैं ये दो मोबाइल एप 
स्मार्टफोन पर सीखें स्मार्ट खेती के गुर 
किसान नेटवर्क एप में मौजूद है खेती संबंधी समस्याओं का हल 

मीडिया जंक्शन 
नई दिल्ली। किसान नेटवर्क एप एक ऐसा सोशल नेटवर्क है जिसमें किसान आपस में जुड़ कर एक दूसरे की कृषि समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। यही नहीं इस एप के माध्यम से किसान कृषि जानकारी के अलावा मंडी और भूलेख की जानकारी भी ले सकते हैं। जैविक खेती व मिश्रित खेती के गुर भी सीख सकते हैं। आज हम आपको इस किसान नेटवर्क एप के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं कि किसान भाई इस एप से क्या-क्या फायदा ले सकते हैं। तो सबसे पहले अपने एंड्रोईड फोन के प्ले स्टोर में जाकर किसान नेटवर्क एप को डाउनलोड करना होगा। एप में किस तरह के फीचर्स मौजूद हैं, नीचे विस्तर से जानकारी दी जा रही है।

1. फसल सुरक्षा
किसान अपने रोगग्रस्त फसल का फोटो भेज कर रोग का नाम व उसका उपचार जान सकते हैं। फसल में कोई भी कीट पतंगा लग रहा हो या कोई फफूंद की समस्या हो का फोटो खींच कर भेज दें, कृषि वैज्ञानिक उसका उपाय बताएँगे।

2. मौसम का हाल व पूवार्नुमान
मौसम में अनिश्चितता किसानों के लिए बड़ी समस्या है। किसान नेटवर्क एप से मौसम की पूरी जानकारी मिलती है।

3. फसलों की जानकारी
फसल बोने व काटने का सही समय किसान के लिए महत्वपूर्ण है। खेती के लिए मिट्टी की तैयारी, प्रमुख बीमारी, मुख्य बीज तथा भूलेख विवरण। धान की खेती, सतावर की खेती, किनोवा की खेती, आदि।

4. कृषि से जुड़ी सरकारी योजनायें
सरकार द्वारा कृषि एवं खेती से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

5. भारत का अपना सोशल नेटवर्क
किसान नेटवर्क एप भारत का अपना सोशल नेटवर्क है जिसपे आप बाकी किसानों से जुड़ सकते हैं, अपनी कृषि समस्याओं पर चर्चा कर सकते हैं या आधुनिक खेती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

6. आस पास की मंडी में फसलों का भाव
किसान भाई यहां निकट की मंडियों में आज का भाव जान सकते हैं। किसान यह भी देख सकते हैं कौन सी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य के नीचे बिक रही हैं। आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी, कानपुर मंडी, लखनऊ मंडी, पटना मंडी, शिमला मंडी, इंदौर मंडी, मंदसौर मंडी इत्यादि सभी जगह का मंडी भाव अब आसानी से देख सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments