सीएम राहगिरी कार्यक्रम के लिए यहां करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
हिसार में 14 जुलाई को फव्वारा चौक पर राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मीडिया जंक्शन समाचार
हिसार। जिला प्रशासन ने हिसार में फव्वारा चौक पर 14 जुलाई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सानिध्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी करने का लक्ष्य रखा है। कोई भी युवक, युवती, महिला अथवा गांव-शहर का व्यक्ति राहगिरी कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टिï ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से भी कर सकता है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट राहगिरी डॉट ओआरजी www.raahgiri.org की साइट पर जाकर कोई भी व्यक्ति राहगिरी के उद्देश्यों, प्रारूप व इसके संबंध में अन्य सभी प्रकार की जानकारियां पाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 14 जुलाई को हिसार में होने वाले राहगिरी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए अपना पंजीकरण भी करवा सकता है। पंजीकरण कार्य बहुत सरल है। केवल नाम, समूह के नेता व मोबाइल नंबर की जानकारी भरकर तथा कुछ अन्य आसान जानकारियों पर टिक करके पंजीकरण किया जा सकता है। पंजीकरण होने से प्रतिभागियों के आयु, समूह, लिंग अनुपात, प्रोफाइल व समूह की सटीक रचना का अनुमान लगाय जा सकता है। पंजीकरण के माध्यम से प्रतिभागियों की वास्तविक संख्या का अनुमान लगाना व उसी के अनुसार तैयारियां व व्यवस्थाएं करना आसान होगा। उपायुक्त ने बताया कि इस बार राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन फव्वारा चौक पर किया जाएगा। फव्वारा चौक से राजगढ़ रोड स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार नंबर 4 तक दर्शकों के लिए गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वïान किया कि वे 14 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में राहगिरी कार्यक्रम में शिरकत करें। राहगिरी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी आमजन के साथ विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व हिसार राहगिरी टीम द्वारा राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है और इसमें भागीदारी करने वाले व्यक्तियों को अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त होगा।
पुलिस अधीक्षक शिवचरण ने बताया कि राहगिरी डॉट ओआरजी वेबसाइट पर आमजन का पंजीकरण कार्य शुरू हो चुका है और अब तक काफी व्यक्ति इस साइट पर अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग के फेसबुक व ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से भी आमजन को राज्य स्तरीय राहगिरी कार्यक्रम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिलावासी राहगिरी से जुड़े अपडेट के लिए इसके सोशल मीडिया अकाउंट-इंस्टाग्राम एट द रेट माईराहगिरी व फेसबुक एट द रेट दराहगिरी को फोलो कर सकते हैं। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण व शहरी इलाके के लोगों को राहगिरी कार्यक्रम के संबंध में जागरूक करें तथा उन्हें इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए प्रेरित करें।

वार्षिक पुरस्कार वितरण का भी होगा आयोजन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला के सभी एनजीओ, सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं को भी राहगिरी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वार्षिक पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इसमें राहगिरी करने वाली विभिन्न जिलों की ऐसी टीमों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल सम्मानित करेंगे जिन्होंने राहगिरी के आयोजन में उत्कृष्टï भूमिका निभाई है।

0 Comments