गैजेट्स : लो, आ गया व्हाट्सएप का इनवाइट फीचर
अब यूजर खुद तय करेंगे वे ग्रुप में एड होना चाहते हैं या नहीं
मीडिया जंक्शन न्यूज
नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के यूजर अब खुद तय कर पाएंगे कि वह किस ग्रुप में शामिल होना चाहते हैं और नहीं। फेसबुक के स्वामित्व वाले एप ने यह कदम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उठाए हैं, क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आम जन चुनाव कैंपेन में अहम भूमिका अदा करते हैं। ग्रुप में किसी को जोड़ने से पहले उसे उस शख्स की इजाजत लेनी होगी और इसके लिए एक इनावइट भेजना होगा। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पहले से ही हो रही थी और अब इसे जारी कर दिया गया है। इसके लिए व्हाट्सएप ने सेटिंग में नया विकल्प शामिल किया है जो इनवाइट सिस्टम के तहत आएगा। इससे यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उसे उसकी इजाजत के बगैर शामिल किया या नहीं। इसके लिए यूजर को 'सेटिंग' विकल्प में जाना होगा। इसके बाद उसमें प्राइवेसी के अंदर तीन विकल्प मिलेंगे जो नोबॉडी, माई कॉन्टेक्ट्स व एवरीवन हंै। तीन दिन तक इनवाइट स्वीकार नहीं किया जो वह खुद ब खुद समाप्त हो जाएगा। कंपनी ने कहा कि इन फीचरों की शुरूआत बुधवार से की गई है। उसने कहा कि आने वाले सप्ताह में ये फीचर दुनिया भर में उपलब्ध हो जाएंगे।

0 Comments