कांग्रेस : विस चुनाव मे पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए ज्यादा टिकटों की मांग

कांग्रेस : विस चुनाव मे पिछड़ा वर्ग उम्मीदवारों के लिए ज्यादा टिकटों की मांग 


मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। बैकवर्ड क्लास प्रतिनिधि संगठन ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से ज्यादा से ज्यादा बैकवर्ड क्लास के प्रतिनिधियों को टिकट दिए जाने की गुहार लगाई है। इस बाबत आज बैकवर्ड क्लास प्रतिनिधि संगठन के पदाधिकारियों ने किसान भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं कैथल विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला से मुलाकात की तथा विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा टिकटों में हिस्सेदारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा । इस पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह द्वारा मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करने की घोषणा करने पर बीजेपी नेताओं ने उनसे अपना समर्थन वापिस लिया था जिससे उनकी सरकार गिर गई। बीजेपी पार्टी के शीर्ष नेता पिछड़ों के घोर खिलाफ रहे हैं । कुल मिलाकर 22 साल बीजेपी सत्ता में रही हैं । लेकिन एक भी फैसला पिछड़ों के हक में नहीं लिया।पिछले 5 साल के दौरान प्रदेश में अति पिछड़ों को राज्य सभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया जबकि कांग्रेस की पूर्व सरकार ने 2 प्रतिनिधि राज्य सभा में भेजने का काम किया। प्रदेश भर के नेताओं को यह भी अवगत कराया कि भारत में हरियाणा को छोड़कर किसी भी प्रदेश में पिछड़ों के आरक्षण में ए बी नहीं हैं । जबकि हमने अति पिछड़ों को अलग से आरक्षण देने का काम किया । और कांग्रेस पार्टी ने अति पिछड़े वर्ग के युवाओं को क्लास 1 और क्लास 2 में 10% आरक्षण देने का काम किया। कांग्रेस पार्टी ने ही मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू की। अति पिछड़ों के नेताओं को आश्वाशन दिलाया कि आप द्वारा दिए गए मांग पत्र को कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने का काम करूगा। साथ ही आप विधानसभा की टिकट के लिए जीतने वाले चेहरे को ही आगे करें। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगदीश मंढोली वाला, सतबीर भयाना, तेलूराम जांगड़ा , भूपेन्द्र गंगवा, अमरजीत धीमान, अर्जुन ठाकुर, सूरजभान प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, माई चंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments