मृतक कांवड़ियों के परिजनों को 2-2 लाख तो घायल कांवड़ियों के परिजनों को 50-50 हजार देगी सरकार

मृतक कांवड़ियों के परिजनों को 2-2 लाख तो घायल कांवड़ियों के परिजनों  को 50-50 हजार देगी सरकार 





मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रदेश के जिन कांवड़ियों ने भी जान गंवाई है, हरियाणा सरकार ने सभी मृतक कावड़ियों के परिजनों को 2-2 लाख रूपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। यह घोषण आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। उन्होेंने कहा कि राज्य के जिन कावड़ियो की कावड़ लाने के दौरान हुई मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा, कावड़ लाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए कावड़िये को 1 लाख रुपए व घायल हुए कावड़िये को 50 हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया करवाई जाएगी। बता दें कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार कई दर्दनाक हादसे हुए हैं। ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे में जिला रेवाड़ी के कोसली के चार कांवड़ियों की मौत हो गई व करीब 6 अन्य घायल हो गए थे। इसके अलावा हिसार के बरवाला में भी शिवरात्री के दिन हुए दर्दनाक हादसे में तीन कांवड़ियों की जान चली गई थी।

Post a Comment

0 Comments