कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा आदमपुर की जनता को गुमराह किया, अब सामने आ चुकी 200 करोड़ की सच्चाई

कुलदीप बिश्नोई ने हमेशा आदमपुर की जनता को गुमराह किया, अब सामने आ चुकी 200 करोड़ की सच्चाई

आदमपुर से भाजपा के टिकट दावेदार मनोज पाल ने लगाए आरोप
अब तक 54 से अधिक गांवों में पूरा कर चुके जनसम्पर्क अभियान
सरपंचो व पंचों का भी मिल रहा है भरपूर समर्थन 

2 अगस्त 2019, 10:50
मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। आदमपुर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट दावेदार व पूर्व गृहमंत्री के भांजे मनोजपाल ने कहा है कि इनकम टैक्स की रेड के बाद कुलदीप बिश्नोई का 200 करोड़ की सपंति का खुलासा हुआ है, अब सवाल यही उठता है कि इस परिवार ने इतनी संपति किस तरह से अर्जित की। जांच के दौरान कुलदीप बिश्नोई की गुप्त संपतियों का पता चला है जिसमें देश के कई हिस्सों में प्रोपर्टियों की जानकारियां जांच टीम ने जुटाई हंै। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई परिवार ने राजनैतिक पदों पर भारी भरकम धन अर्जित किया है। इससे साबित होता है इस परिवार ने जनता का विकास करने की बजाए अपना विकास किया है और हमेशा अपने लिए धन अर्जित करने का काम किया है। मनोजपाल ने कहा कि अभी इनकम टैक्स व ईडी की छानबीन जारी है और कुलदीप बिश्नोई के आने वाले समय में सारे के सारे कच्चे चिठ्ठे सामने आ जाएंगे। इस परिवार से जुड़े कई कारोबारों की मामलों की जांच चल रही है। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर की जनता को हमेशा गुमराह करने का काम किया है और हमेशा झूठ की राजनीति है। वे यहां बाइपास रोड पर स्थित मिनी पंजाब होटल में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई परिवार के पास पहले जमाने में कोई भी बड़ी प्रोपर्टी नहीं थी और न ही कोई जमीन जायदाद थी। इस परिवार के पास करोड़ों रुपये की संपति कहां से अर्जित की।  सी दौरान मनोज पाल ने सारंगपुर, कोहली, आदमपुर, सिसवाल,  आदमपुर मंडी, सदलपुर, भोडिया, न्योली, सलेमगढ, काबरेल, कालीरावण, खैरमपुर, चुली बागडीयान, चुली खुर्द, चुली कलां चरबाल सहित अन्य दर्जनों गांव का दौरा किया। दौरों के दौरान कोहली के सरपंच कृष्ण, चुली बागडी के सरपंच विकास, चंदननगर के सरपंच सतेंद्र सैन, देवी लाल मोडा खेड़ा पूर्व  सरपंच, सीता राम सरपंच सबरवाल, जिला परिषद् के सदस्य ओम प्रकाश, घीसा राम सरपंच शीशवाल, दुर्जन के सरपंच कुलदीप, पूर्व सरपंच कुलदीप कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कुलदीप ने सिर्फ परिवार व रिश्तेदारों का भला किया 
मनोज पाल ने आरोप लगाया कि कुलदीप बिश्नोई ने अपना व अपने परिवार तथा अपने ही रिश्तेदारों का भला किया है, जनता का भला नहीं किया तथा हमेशा धन अर्जित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई आज आदमपुर की जनता को अपना स्पीष्टीकरण दे रहे हैं, इसकी सच्चाई तो अब जनता के सामने चुकी है। उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई आदमपुर की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे है।  कुलदीप अब अपना ईमानदारी का ढोल पीट रहे है जबकि  200 करोड रुपयों की प्रोपाटी की  सच्चाई सामने आने के बाद आदमपुर की जनता सब जान चुकी है कि चुकी है ये परिवार कितना दूध का धुला हुआ है।

85 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा, मनोहर होंंगे सीएम 
मनोजपाल ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आदमपुर हलके में 600 करोड़ से अधिक रुपये के विकास कार्य करवाए हंै कई विकास की परियोजनाओं पर अभी काम चल रह है।  मनोज पाल ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 85 सीटें लेकर भारी बहुत से सरकार बनाएगी और मनोहर लाल मुख्यमंत्री बनेंगे।  मनोज पाल ने बताया कि आदमपुर के 60 से अधिक गावों में दौरे कर चुके हंै और आदमपुर के गावों के सरपचों पंच तथा आम जनता से उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है।




Post a Comment

0 Comments