‘गगन में थाल’ नाटक के माध्यम से दिखाया जाएगा श्री गुरू नानक देव जी का जीवन चित्रण

‘गगन में थाल’ नाटक के माध्यम से दिखाया जाएगा श्री गुरू नानक देव जी का जीवन चित्रण
सिरसा में आयोजित होने जा रहे 550वें प्रकाशोत्सव में केवल धालीवाल के निर्देशन में 17 कलाकार देंगे प्रस्तुति

2 अगस्त 2019, 11:06 AM 
मीडिया जंक्शन न्यूज
सिरसा। श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह में जहां श्रद्धालु नानक जी की गुरबाणी से निहाल होंगे, वहीं रंग बिरंगी लाइटों व मधुर संगीत से रचाबसा 'गगन में थालज् नाटक की रंगत भी देखेंगे। यह मंचन 4 अगस्त को सुबह प्रदर्शनी स्थल और शाम को समारोह स्थल मंच पर लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव समारोह को लेकर उच्च स्तर की तैयारियां की जा रही है। समारोह को भव्य व आकर्षित बनाने के उद्ेश्य से समारोह में 4 अगस्त को सुबह और सायं के समय लाइड एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजन समारोह स्थल पर लगी प्रर्दशनी पर सुबह और मुख्य मंंच पर सांय को होगा। यह कार्यक्रम बड़ा ही प्रेरक व उपदेशक रहेगा, जिसमें गुरू नानक जी के जीवन का संजीव चित्रण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइड एंड साउंड कार्यक्रम में 'गगन में थालज् नामक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक का आयोजन समारोह स्थल पर लगी प्रदर्शनी पर सुबह और मुख्य मंच पर सांय को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाटक का निर्देशन केवल धालीवाल करेंगे। उनके निर्देशन में प्रस्तुत इस नाटक में कुल 17 कलाकार (महिला व पुरूष)अलग-अलग किरदार निभाकर गुरू नानक जी के जीवन चित्रण को संजीव रूप देने का काम करेंगे।

आप भी जरूर देखिएगा श्री गुरु नानक देव जी का जीवन चित्रण 
निर्देशक केवल धालीवाल ने नाटक के बारे में बताया कि यह नाटक पूरी तरह से गुरू नानक जी के जीवन चित्रण पर आधारित होगा, जोकि साध संगत के लिए बड़ा ही प्रेरणादायी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि नाटक में जाने-माने 17 कलाकारों की टीम अपनी प्रस्तुति देगी,जिसमें महिला व पुरूष दोनों कलाकार होंगे। उन्होंने बताया कि नाटक में गुरू नानक जी के जन्म, एक ओंकार की शिक्षा, सच्चा सौदा, दा कॉन्सैप्ट आॅफ तेरा-तेरा, पंजा साहिब साखी, भूमिया चोर साखी, बाबर ऐपिसोड तथा गुरू नानक जी की करतारपुर साहिब की अंतिम यात्रा को बड़े ही सहज रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को इस नाटक को अवश्य ही देखना चाहिए, क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरू नानक जी के जीवन चित्रण को पर्दे पर देखने का सौभाग्य प्राप्त करें और उनके प्रेरणादायी उपदेशों को सुनने का लाभ उठाएं।


श्रद्घालुओं का होगा भव्य स्वागत, साध-संगत स्वयं करेगी लंगर की व्यवस्था
सिरसा। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा है कि सिरसा की अनाज मंडी में 4 अगस्त को गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर्व पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की तैयारियां राज्य स्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप ही की जा रही है। समारोह में प्रदेशभर से लाखों श्रद्घालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए प्रशासन की ओर से तमाम तैयारियां उच्च स्तर पर की जा रही है। समारोह में आने वाले श्रद्घालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक लाख से भी अधिक संगत आने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां की जा रही है। राज्य स्तरीय समारोह में लंगर की व्यवस्था स्वयं साध संगत द्वारा ही की जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में बड़ा उत्साह व जोश है। कार्यक्रम में महान संतो को भी निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम 4 अगस्त को सुबह गुरूद्वारा चिल्ला साहिब से शुरू होने वाली नगर कीर्तन से होगा। यह कार्यक्रम रात्रि 7 बजे तक चलेगा। समारोह में गुरू नानक देव जी के जीवन पर आधरित संदेश पे्ररक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रखे गए है। उन्होंने बताया कि उनके जीवन पर अधारित लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। गुरू जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न प्रकार के संदेश को दर्शार्ती प्रर्दशनी भी सुबह से लेकर रात्रि तक लगाई जाएगी। विभिन्न कलाकारों कलाओं द्वारा गुरू जी के चित्रों के दशार्या जाएगा। कार्यक्रम में आने वाली साध संगत को समारोह स्थल पर पहुंचने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। साध संगत के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में आने वाले विशिष्ठद्द अतिथियों के लिए अलग से पार्किंग बनाई गई है। यातायात सुचारू रहे इसके लिए भी पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य अधिकारियोंं की ड्यूटी लगाई गई है।

Post a Comment

0 Comments