प्रदेश की मंडियों में वाणिज्यिक स्थलों की खुली ओनलाइन बोली 3 सितंबर से
25 अगस्त 2019, 9:17 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। प्रदेश केलोग अब प्रदेश की मंडियों में वाणिज्यिक स्थलों को आॅनलाइन बोली द्वारा खरीद सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के ई-पोर्टल लांच कर दिया है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे. गणेशन ने बताया कि बोर्ड के ई-पोर्टल के लांच होने से कोई भी व्यक्ति, जो प्रदेश की मंडियों में दुकान या बुथ-प्लॉटस वाणिज्य स्थल को खरीदना चाहता है, वह पहले अपने आप को पोर्टल पर पंजीकृत करवाएगा, इसके बाद वह आॅनलाइन बोली में हिस्सा ले सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि इन वाणिज्य स्थलों की राज्य की 24 मंडियों में आगामी 3 सितंबर से आनलाइन खुली बोली शुरू हो जाएगी जिसका समय सुबह 10.00 बजे से सायं 3.00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि यह खुली बोली करने की यह शुरूआत सूचना प्रौद्योगिकी पहल के तहत राज्य सरकार द्वारा पारदर्शिता लाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी बताया कि इस आॅनलाइन खुली बोली के लिए शर्तें व अन्य विवरण उक्त ई-पोर्टल पर उपलब्ध है।

0 Comments