हिसार के होटल संचालकों ने ओयो होटल टैबों का किया बहिष्कार
25 अगस्त 2019, 9:58 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन 


हिसार। हिसार के होटल संचालकों ने ओयो रुम का पूर्ण रुप से बहिष्कार कर दिया है। आज यहां रिजींसी होटल में आयोजित बैठक में सभी होटल संचालकों ने ओयो टैब बंद कर दिए और ओयो रुम के काम पर पूर्ण विराम लगा दिया। होटल संचालकों का कहना था कि ओयो द्वारा संचालित रुम होने से कई तरह की अनियमिताए सामने आई है जिसमें ओयो ने पूरी से होटल के साथ धांधली की गई है और कई तरह की अनिमियाए बरती गई है। कमेटी में अन्य लोगो कपिल व विनोद कुमार को शामिल किया गया है अब सात सदसीय कमेटी बन चुकी है ये कमेटी अगला निर्णय लेगी। होटल संचालकों ने जो उनके साथ धांधली व अनियमिताए बरती गई है इस मामले को पुलिस अधीक्षक की भी शिकायत दी जाएगी। होटल संचालकों ने कहा कि वे ओयो के साथ काम नहीं करेंगे।