हरियाणा : जेजेपी ने बसपा से मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

हरियाणा : जेजेपी ने बसपा से मिलाया हाथ, मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 






11 अगस्त 2019, 12:50 PM
संदीप कम्बोज। मीडिया जंक्शन
नई दिल्ली/हिसार। अक्तूबर में होने जा रहे हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश में उथल-पुथल शुरु हो चुकी है। जहां एक और नेताओं के पाला बदलने का खेल जोरों पर है वहीं भाजपा को शिकस्त देने के लिए विपक्षी राजनीतिक दल भी मजबूत गठबंधन के विकल्प की तलाश मेें हैं। लोकसभा चुनाव में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के साथ ताल ठोंकने वाली मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी ने अब विधानसभा चुनाव के पाला बदल लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा में बहुजन समाज पार्टी व जननायक जनता पार्टी का गठबंधन हो गया है। दोनोें पार्टियों का 50-40 के अनुपात में समझौता हुआ है। यानि 50 सीटों पर जननायक जनता पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी तो वहीं 40 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। तो तस्वीर लगभग साफ है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव बसपा+जेजेपी एकसाथ मिलकर लड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments