गन्नौर का हिसाब :विस क्षेत्र में भाजपा राज में हुए यह विकास कार्य 


27 अगस्त 2019, 1:57 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
गन्नौर। जन आर्शीवाद रैली के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गन्नौर विधानसभा में पिछले साढ़े चार साल में करवाए गए इन विकास कार्यों का जिक्र किया जो निम्न अनुसार है:-
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 34 करोड़ रुपये की लागत से 16 एम.एल.डी. क्षमता के सी.ई.टी.पी.का निर्माण
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में आधारभूत संरचना निर्माण पर 6 करोड़ 6 लाख रुपये खर्च
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में मेगा फूडपार्क में एस.डी.एफ. के निर्माण पर 7 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च
औद्योगिक क्षेत्र बड़ी में 220 के.वी. के सब-स्टेशन का निर्माण 44 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से पूर्ण
बड़ी से गन्नौर तक बिजली लाइन पर 5 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च
सोनीपत से पुरखाश-कैलाना-तेवड़ी-पुगथला रोड के निर्माणपर 18 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च
सोनीपत गोहाना रोड से माहरा-पांचीजाटान-अगवानपुर-चुलकाना सडक पर14 करोड़ 52 लाख रुपये खर्च
गन्नौर-शाहपुर रोड से बी.पी.एस.महिला विश्वविद्यालय खानपुर सडक वाया सैंया खेड़ा कल्याणा
मोई माजरी और दुभेटा सडक पर 16 करोड़ 19 लाख रुपये खर्च
एस.डी.ओ. सिविल कॉम्पलेक्स (एडमीनिस्ट्रेशन ब्लॉक) के निर्माण पर 8 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च
न्यायिक परिसर और न्यायिक अधिकारियों के क्वार्टरों के निर्माण पर 6 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च
सोनीपत बाई पास रोड (वाया पुरखास रोड) से गोहाना रोड तक 25.20 करोड़ रुपये खर्च
सोनीपत-मेरठ सडक वाया शाहपुर, कुमाशपुर, दिपालपुर-पलड़ी खुर्द रोड पर 10.78 करोड़ रुपये

विकास के यह प्रोजेक्ट हैं निर्माणाधीन 
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में 10 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से कोर प्रोसेसिंग सेन्टर
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के मेगा फूड पार्क में 19 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से निर्माण
परीक्षण, डिजाइन, फेब्रीकेशन के कोर प्रोसेसिंग सेंटर का निर्माण कार्य
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज-3 में 5 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से योजना
डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति और स्थापना के लिए 15,000 मीट्रिक टन क्षमता का अनाज भंडारण ड्रायर व सफाई स्टोरेज निर्माण
40 करोड़ से 220 के.वी.सब-स्टेशन का बड़ी में निर्माण कार्य