सीएम मनोहर बोले, हमने अभी से शुरु कर दिया है अगले 5 साल का काम 



27 अगस्त 2019, 1:49 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने सरकार में रहते हुए किसी भी प्रकार का कोई पक्षपात किया न ही कोई पक्ष लिया, केवल न्याय और न्याय ही किया क्योंकि जनता को न्याय से सुख मिलता है। इसी कड़ी में गन्नौर में 275 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्य करवाये गए या चल रहे है। उन्होंने कहा कि 2014 में जब हमने सरकार बनाई तो लोग बोलियां बोलते थे कि ये मनोहर लाल कौन है, सीएम बन गया है लेकिन हमने संकल्प लिया कि हमने 2.5 करोड़ जनता की सेवा करनी है। फिर हमने ईमानदारी और निष्पक्षता से काम शुरू किया और लोंगो को पारदर्शिता के साथ नोकरियां दी। इसके अलावा, हमने अपनी स्वेच्छिक शक्तियां भी छोड़ दी क्योंकि पिछ्ली सरकार में फाइलें सीएम आॅफिस तक जाती थी क्योंकि उनमें घोलमाल होता था। परंतु हमने वो ताकत भो छोड़ दी। अब लोगों को न्याय मिल रहा है क्योंकि लोग न्याय पसंद करते है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद जनता के हिसाब से हमने काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने अगले 5 साल का काम अभी से शुरू कर दिया है जिसके तहत मेरी फसल मेरा ब्यौरा, परिवार पहचान पत्र और अभी हमने घोषणा की है कि मानव संपदा विभाग बनाया जायेगा ताकि लोगों के जीवन सुखमय बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमसे अब दूसरे प्रदेशों के लोग पूछते है कि आपने हरियाणा में ऐसा क्या किया, हमने कहा कि हमने ईमानदारी से सरकार चलाई।