अब अपने आप बैंक खाते में आ जाएगी बीमा योजनाओं की राशि, हरियाणा सरकार तैयार कर रही है नई योजना
25 अगस्त 2019, 10 : 50 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न बीमा योजनाओं, पेंशन योजना तथा फसल बीमा आदि योजनाओं के प्रीमियम की अदायगी जरूरतमंद परिवारों के बैंक खातों से अपने आप हो जाएगी। इसके लिए सरकार 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों के खातों में 6,000 रुपये वार्षिक डलवाने की एक नई योजना शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि प्रदेशवासियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक परिवार की फैमिली आईडी भी तैयार करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिनके लिए उन्हें नाममात्र प्रीमियम देना पड़ता है लेकिन कई बार गरीब परिवार अपनी जेब से प्रीमियम की अदायगी नहीं कर पाता जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि 12 रुपये व 330 रुपये सालाना की बीमा योजनाओं, पेंशन योजना व फसल बीमा आदि योजनाओं के प्रीमियम की अदायगी जरूरतमंद परिवारों के बैंक खातों से अपने आप हो जाए, इसके लिए सरकार यह नई योजना शुरू करने जा रही है। हरियाणा मीडिया जंक्शन Haryana Media Junction
100-100 वर्गगज प्लाटों पर पात्र परिवारों को दिलाए जाएंगे कब्जे
सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गरीब परिवारों को 100-100 वर्गगज के प्लाट दिए थे लेकिन उन परिवारों को आज तक इन प्लाटों के कब्जे नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि सूची बनवाकर सभी पात्र परिवारों को उनके प्लाटों पर कब्जे दिलवाए जाएंगे। सरकार ऐसे परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी देते समय 5 अतिरिक्त अंक देगी जिनके परिवार में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है।
5000 और घुमंतु परिवारों को मकान बनाकर देगी सरकार
सीएम ने बताया कि घुमंतु समाज को स्थायित्व देने के लिए इस समाज के 9,000 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थाई आवास उपलब्ध करवाने का लक्ष्य इस सरकार ने रखा था जिसके अंतर्गत अब तक 4,000 परिवारों को स्थाई आवास उपलब्ध करवा दिया गया है। शेष 5,000 परिवारों को भी जल्द आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को मुख्यधारा में लाकर इनके बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने के लिए शिक्षा के साथ कौशल में भी निपुण बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में कौशल विश्वविद्यालय बनवाया गया है, जहां युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

0 Comments