30 अगस्त से हरियाणा में खुलने जा रहे हैं 10 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर

30 अगस्त से हरियाणा में खुलने जा रहे हैं 10 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर

25 अगस्त 2019, 11:11 AM
मीडिया जंक्शन न्यूज 
चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन से हरियाणा के आयुष विभाग के 10 वैलनेस सेंटरों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किरेंगे। यह जानकारी श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत प्रदेश में वर्ष 2019-20 में 407 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर तथा 138 सब-केंद्र स्थापित किये जाने के प्रस्ताव है। इनमें से 102 आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर आगामी 100 दिन में स्थापित किये जाएंगे। हरियाणा मीडिया जंक्शन Haryana Media Junction


जानें क्या हैं आयुष हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर
भारत में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार तेजी से काम कर रही है। सरकार की योजना देश के हर नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की है। आयुष देसी चिकित्सा पद्धतियों का सम्मिश्रण है. इसमें आयुर्वेद, योग, सिद्धा, यूनानी और होमियोपैथी चिकित्सा पद्धति आते हैं। सभी विधाओं के पहले अक्षर (ए = आयुर्वेदा,  वाई-योगा, यु- युनानी, एस- सिद्धा, एच-होम्योपैथी से मिलकर आयुष शब्द बना है। आयुष्मान भारत के तहत देश में 1.25 लाख (एक लाख 25 हजार) वेलनेस सेंटर खुलेंगे। इनमें से 12,500 वेलनेस सेंटर आयुष मंत्रालय को मिलेंगे। आयुष मंत्रालय की योजना है कि हर जिले में एक वेलनेस सेंटर खुले, ताकि लोगों को इसका लाभ मिले।

Post a Comment

0 Comments