स्टेनो कोर्स करने के इच्छुक सैनिकों के आश्रित 30 तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन

स्टेनो कोर्स करने के इच्छुक सैनिकों के आश्रित 30 तक कर सकते हैं आनलाईन आवेदन 

 26 सितंबर 2019, 1:48 PM 
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। हरियाणा के भूतपूर्व व सेवारत सैनिकों, युद्ध विधवाओं, भूतपूर्व अर्द्धसैनिकों व सेवारत अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों के लिए सैनिक परिवार भवन में एक वर्ष की अवधि के हिंदी व अंग्रेजी में स्टेनो के रोजगारपरक कोर्स शुरू किए गए हैं। उक्त कोर्सों की रिक्त सीटों के लिए 30 सितंबर तक आॅनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। सैनिक परिवार भवन के अधीक्षक ने बताया कि सत्र 2019-20 में हिन्दी व अंग्रेजी में स्टेनो के व्यवसायिक कोर्स में रिक्त सीटों पर आॅनलाइन काउंसलिग द्वारा दाखिला किया जाएगा। काउंसलिग के लिए आवेदन वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट आईटीआईएचआरवाई डॉट कॉम पर भरे जा सकते हैं। आॅनलाइन दाखिला फार्म भरने की तिथि 30 सितंबर तक है। उन्होंने बताया कि उक्त काउंसलिंग के तहत दाखिला केवल आॅनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा। भूतपूर्व, सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व अर्द्धसैनिकों, सेवारत अर्द्धसैनिक बलों के आश्रित उक्त संस्थान में आकर भी आॅनलाइन फार्म भर सकते हैं। फार्म भरने तथा दाखिला लेने वाले छात्र दाखिला फीस व अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाएं।

Post a Comment

0 Comments