हरियाणा : कालेजों के एसी स्टूडेंट्स के खाते में जाएगी पुस्तकों की राशि


हरियाणा : कालेजों के एसी स्टूडेंट्स के खाते में जाएगी पुस्तकों की राशि 


13 सितंबर 2019, 1:55 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़।  हरियाणा के सरकारी कॉलेजों में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को पुस्तकों की राशि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए कॉलेजों के प्राचार्यों को 15 सितंबर, 2019 तक संबंधित विद्यार्थियों का डाटा आॅनलाइन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि निदेशालय द्वारा केंद्र सरकार की योजना के अनुसार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उनकी पुस्तकों के लिए धन राशि पीएफएमएस (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमैंट सिस्टम)के माध्यम से उनके आधार लिंक खातों में भेजी जानी है। इसके लिए सभी कॉलेजों को वोचर जनरेट करके विभाग को भेजने का अनुरोध किया था। परंतु अब आॅनलाइन एडमिशन के आधार पर सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को इन विद्यार्थियों का डाटा कॉलेज ईआरपी अंडर स्कोलरशिप मॉड्यूल में वैरिफाई करके 15 सितंबर, 2019 तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकों की राशि का भुगतान किया जा सके।

Post a Comment

0 Comments