आदमपुर के गांव-गांव, बूथ-बूथ, ढाणी-ढाणी में कुलदीप की चली लहर
21 सितंबर 2019, 10:49 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। संदीप कम्बोज
हिसार/आदमपुर। अखिल भारतीय प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य भव्य बिश्नोई ने गांव सदलपुर, भाणा, चौधरीवाली, सीसवाल मेंजनसंपर्क अभियान चलाकर हलका वासियों से विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को मजबूती देने का आह्वान किया। इस दौरान चौधरीवाली गांव में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने परिवार सहित अन्य पार्टियां छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। भव्य ने कहा कि आदमपुर के हितों के लिए कुलदीप बिश्नोई ने लाठियां तक खाई हैं और विपक्ष में रहते हुए भी लगातार हलके के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं। पत्राचार के माध्यम से लगातार संबंधित विभाग के अफसरों पर दबाव बनाकर बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज, बस सेवाएं शुरू करवाने सहित अनेक कार्य उन्होंने करवाए। इसके अतिरिक्त ढाणियों में लाईट लगवाने, स्कूलों को अपग्रेड करवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने, मंडियों में शैड बनवाने, पानी के टैंकर भिजवाने सहित कुलदीप बिश्नोई ने एक सच्चे प्रतिनिधि का फर्ज निभाया और स्व. चौ. भजनलाल के स्वर्णिम शासनकाल को वापिस लाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। विधानसभा चुनाव में आदमपुर की जनता कुलदीप बिश्नोई को मजबूती देकर उनके संघर्ष को आशीर्वाद देगी। भव्य ने कहा कि युवाओं के साथ भाजपा ने धोखा किया है। जो वादे चुनावों में युवा वर्ग से किए थे, उन सभी से भाजपा प्ांीछे हट गई है। नोटबंदी, जीएसटी जैसे आत्मघाती फैसलों की वजह से देश की जीडीपी निरंतर नीचे जा रही है, जिससे सबसे ज्यादा मार युवा वर्ग पर पड़ी है, क्योंकि पूरे देश में नौकरियां घट रही हैं। उद्योग, धंधे ठप होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया के भ्रामक प्रचार से युवाओं को सावधान रहने का आह्वान करते हुए भव्य ने कहा कि अपने इलाके का भला अपना आदमी ही कर सकता है और कुलदीप बिश्नोई ने ही आदमपुर के हितों की लड़ाई पहले लड़ी है और आगे भी वही हलके का स्वर्णिम दौर वापिस लेकर आएंगे। भव्य ने कहा कि पूरे आदमपुर हलके के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी, बूथ-बूथ पर कुलदीप बिश्नोई के नाम की लहर चल रही है और विधानसभा चुनाव में हलके की जनता एकजुट होकर अपने नेता को मजबूती देगी।


0 Comments