हिसार : बाल भवन में विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेंटर शुरु,उपायुक्त की धर्मपत्नी ने किया उद्घाटन
06 सितंबर 2019, 07:51 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल भवन परिसर में आज राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता एवं शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त अशोक कुमार मीणा की धर्मपत्नी जूही कावंत मीणा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की व बाल भवन में विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने बाल भवन के बच्चों को काफी प्रोत्साहित किया और बाल भवन में चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम परमजीत सिंह ने की। जिला बाल कल्याण अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि हांसी में चलाए जा रहे मिनी बाल भवन के विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण सेंटर को हिसार के बाल भवन में स्थानांतरित किया गया है जिसका उद्घाटन आज जूही कावंत मीणा ने किया। उन्होंने बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनकी बाल सुलभ गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कई वर्गों में राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता मेंं 35 स्कूलों के 245 बच्चों ने भाग लिया। हरा ग्रुप प्रतियोगिता में कैंपस स्कूल की प्रज्ञा प्रथम, डीएवी पुलिस-पब्लिक स्कूल का रक्षित द्वितीय, सेंट मेरी स्कूल की आशिमा तृतीय स्थान पर रही। इस वर्ग में सांत्वना पुरस्कार आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल की हंसिका ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सफेद ग्रुप में ओपी जिंदल माडर्न स्कूल की सुरभी प्रथम, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रतिमा द्वितीय तथा आईडीडीएवी पब्लिक स्कूल की रिद्वि मित्तल तृतीय स्थान पर रही। बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल की श्रुती ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। येलो ग्रुप (हियरिंग स्पीच) में डब्लूसीएचएसआई स्कूल की जानवी प्रथम, कृतिका द्वितीय, सोनिका तृतीय स्थान पर रही व निक्कू ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। मेंटली चैलेंज्ड वर्ग में कैंट स्थित आशा स्कूल का सुखबीर प्रथम, दिव्यांश द्वितीय व समीक्षा तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि रेड गु्रप में मैंटली चैलेंज्ड श्रेणी में कैंट स्थित आशा स्कूल का मोहित, अमित सिंह व निलेश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आंचल स्कूल के निकलेश ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। स्पीच हियरिंग में विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल की सेजल प्रथम, आशा स्कूल का हरिओम द्वितीय व साहिल तृतीय स्थान पर रहा। सांत्वना पुरस्कार डब्लूसीएचएसआई स्कूल की पूनम को मिला। निर्णायक मंडल में दीपक कौशिक, रेणू जिंदल व डॉ. पूनम शामिल रहे। इस अवसर पर बाल भवन स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रभावशाली प्रस्तुतियां देने वाली टीमों को मुख्यातिथि जूही कावंत मीणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अशोक कुमार राठी व गुरमेश बिश्रोई को बेसहारा गऊओं की सेवा करने पर सम्मानित किया गया। मंच संचालन प्रधानाचार्या डॉ. राज चोटानी ने किया। मंडल बाल कल्याण अधिकारी कमलेश चाहर ने अतिथिगण का स्वागत किया। कार्यक्रम में सत्यवती डॉ. कुलदीप कुमार भी उपस्थित थीं।




0 Comments