सिरसा : चौटाला के गढ़ में बसपा की दहाड़, सांसद सतीश मिश्रा का दावा हरियाणा में बनेगी बसपा की सरकार

सिरसा : चौटाला के गढ़ में बसपा की दहाड़, सांसद सतीश मिश्रा का दावा हरियाणा में बनेगी बसपा की सरकार

                                     
मायावती के खास सांसद सतीश मिश्रा ने संभाली हरियाणा की कमान
बोले, प्रदेश में गरीबों की सरकार बनाने आया हूँ
बसपा नेताओं ने सम्मेलन में दिया कार्यकतार्ओं को सरकार बनाने का फामूर्ला

16 सितंबर 2019, 7:32 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली 
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी का हाथी आज हरियाणा में पूर्व सीएम चौटाला का गढ़ कहे जाने वाले सिरसा में चिंघाड़ा। हरियाणा बसपा की कमान अपने हाथ में लेते हुए मायावती के करीबी सांसद सतीश मिश्रा ने चौटाला के गढ़ में दहाड़ते हुए हरियाणा में बसपा की सरकार बनने का दावा पेश किया। सिरसा के बेगु रोड़ स्थित डॉ अम्बेडकर भवन में आयोजित लोकसभा स्तरीय बैठक में सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि मैं हरियाणा में गरीबों की सरकार बनाने आया हूं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पार्टी सुप्रीमो बहन मायावती के खासमखास सांसद सतीश चंद्र मिश्रा रहे वहीं वशिष्ठ अतिथि प्रदेश प्रभारी नरेश सारन व  प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर थे तथा अध्यक्षता प्रदेश उपाध्याय नरेंद्र प्रजापति ने की। सम्मेलन की शुरूआत संविधान निमार्ता डॉ भीमराव आंबेडकर व बसपा संस्थापक साहब कांशीराम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर की गई।पूर्व सीएम चौटाला के गढ़ में हुए सम्मेलन स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर उनकी ड्यूटी हरियाणा में बसपा की सरकार बनाने के लिए लगाई गई है।सर्वसमाज का प्रतिनिधित्व रखने वाली बसपा संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए पूंजीवादी,तानाशाही व र्भ्ष्ट बीजेपी सरकार से टक्कर ले रही है।प्रदेश हित में बसपा ने समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन किया था लेकिन अब बसपा सीधे केवल जनता से ही गठबंधन करेगी।सांसद मिश्रा ने कहा कि  बसपा राष्ट्रीय पार्टी के साथ जन-जन की आवाज है। बीजेपी की पोल-पट्टी गांव के चौक-चौराहे पर जाकर बसपाई खोलेंगे। बीजेपी की हिटलरशाही व घमंडी सरकार के कृत्यों का सड़कों पर उतरकर भी पदार्फाश किया जाएगा। इस अवसर पर सिरसा जिला अध्यक्ष रविन्द्र बाल्याण,लोकसभा प्रभारी गुरदीप कंबोज,लीलूराम आसाखेड़ा,दयाराम जोईया,मा रामभगत,डॉ मीरा नंदा,कुलदीप सरदूलगढ़,प्रदीप कागदाना,अमरीक मोजुखेड़ा,बुशंन बरोड़,फतेहाबाद जिला अध्यक्ष शमशेर भुकल,मांगेराम बलवान सिंह,पुष्पेंद्र शास्त्री,डॉ बंसीलाल,लिलाकृष्ण,जसवंत,फूल सिंह केहरवाला,पन्ना लाल,डॉ राजकुमार,बाबूलाल,रवि पनिहारी,नरेन्द्र मेहरा,सुरेन्द्र इन्दल,प्रेम सीडीएलयू, संदीप दारेवाला,महेन्द्र प्रीत,राजुनाथ,ईश्वर बागड़ी,सुभाष गंगा समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकता मौजूद रहे।

बसपा सरकार बनने पर निष्पक्ष भर्तियों के साथ पूरा भरेंगे बैकलॉग 
बसपा सांसद ने कहा कि प्रदेश की जनता जनता खट्टर सरकार की कारगुजारियों से तंग आ चुकी है। सरकारी नौकरियां देने का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार अब तक दी गई नौकरियों पर श्वेतपत्र जारी करें।आरएसएस प्रमुख भागवत नोकरियों में रिजर्वेशन की समीक्षा की बात करके दलित-पिछड़ो के हकों पर कुठाराघात कर रहे। उन्होंने कहा कि बहनजी ने रिजर्वेशन इन प्रमोशन का मुद्दा उठाया था। प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर निष्पक्ष भर्तियों के साथ पूरा बैकलॉग भरेंगे। बसपा सर्व समाज की पार्टी है जिसका उदाहरण यूपी में देखने को मिल चुका हैलेकिन बीजेपी संविधान संशोधन करना चाहती है।

बेरोजगारी व महंगाई पर भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं 
सांसद मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ने कारगुजारियों से देश-प्रदेश का हर सरकारी महकम्मा बन्द होने के कगार पर है।सरकारी खजाना खाली हो चुका है।नोटबन्दी और जीएसटी ने तो घरेलू उद्योगों की कमर ही तोड़ दी है। बेरोजगारी व महंगाई पर सरकार के पास कोई जबाब नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पाप का घड़ा भर चुका है।कथित राष्ट्रवाद के झांसे में ज्यादा दिन तक जनता को नही रखा जा सकता। गांव-गलियों में बीजेपी नेता वापिस जाओ के नारे गूंज रहे है।जनता आगामी विधानसभा चुनावों में वोट की चोट से बीजेपी को सत्ता से बाहर कर बसपा को सत्ता सोंपेगी।अब बीजेपी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।मंच का संचालन प्रदेश महासचिव कृष्ण जमालपुर ने किया।

दलित-पिछड़ों के साथ ब्राह्मणों का भी अपमान कर रही भाजपा : बसपा
बसपा सांसद सतीश मिश्रा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को आड़े हाथों लेते हुए जमकर लताड़ लगाई।मिश्रा ने कहा कि दुसरो को सम्मान देना बीजेपी के संस्कार नही है।दलित-पिछड़ों,महिलाओं, किसानों, जवानों, कर्मचारियों, व्यापारियों का जहां घमंडी बीजेपी सरकार ने शोषण किया था वहीं अब खुलेआम मुख्यमंत्री खट्टर ने ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया है।जनता चुनावों में बीजेपी को सबक सिखा देगी।बीजेपी सरकार  में दलित-पिछडे छात्रों की करोड़ो की स्कॉलरशिप व बिजली मीटर में धांधली की गई है।अवैध खनन चरम पर है।

Post a Comment

0 Comments