यमुनानगर : सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर को, 10 को अम्बाला कैंट में रिपोर्ट करें उम्मीदवार


यमुनानगर : सेना भर्ती की लिखित परीक्षा 26 अक्तूबर को, 10 को अम्बाला कैंट में रिपोर्ट करें उम्मीदवार 

2 अक्तूबर 2019, 7:04  PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। सतीश कुमार
यमुनानगर। सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा तेजली खेल परिसर यमुनानगर में 20 अगस्त से 25 अगस्त तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। इनमें से जो उम्मीदवार रैली साईट में चिक्तिसा परीक्षण में फिट घोषित हुए थे उनको रैली साईट पर दिए गए एडमिट कार्ड में लिखित परीक्षा की तिथि 27 अक्तूबर  दी गई थी और यह परीक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अम्बाला कैंट में आयोजित होनी थी, लेकिन यह लिखित परीक्षा अब 27 अक्तूबर के स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल अम्बाला कैंट में 26 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला कैंट के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि जिन उम्मीदवारों को रैली साईट पर 27 अक्तूबर  की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया गया था, उन सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे सभी अपने एडमिट कार्ड और 4 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ 10 अक्तूबर को प्रात: 8 बजे सेना भती कार्यालय अम्बाला कैंट में रिपोर्ट करें। भर्ती कार्यालय द्वारा उनका एडमिट कार्ड जमा करके नया एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments