जेजेपी सरकार आने पर दोबारा बनेंगे काटे गए पीले कार्ड, एससी चौपालों का भी करेंगे निर्माण : दुष्यंत चौटाला


जेजेपी सरकार आने पर दोबारा बनेंगे काटे गए पीले कार्ड, एससी चौपालों का भी करेंगे निर्माण :  दुष्यंत चौटाला

12 अक्तूबर 2019, 10:11 AM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज

जींद/चंडीगढ़ जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उचाना से प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि प्रदेश जेजेपी की आने पर भाजपा सरकार में काटे गए पीले कार्ड दोबारा बनाए जाएंगे और नौकरियों में एससी का बैकलॉग भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने गांवों में एससी चौपाल बनावाने की शुरूआत की थी परन्तु भाजपा सरकार ने एससी चौपालों की मरम्मत तक नहीं करवाई। जेजेपी के सत्ता में आने पर एससी चौपालों का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कमेरे वर्ग को धोखा दिया है। गरीबों के लिए मकान बना कर देना तो दूर की बात चार जिलों में एससी विद्यार्थियों को मिलने वाली 25 करोड़ की छात्रवृत्ति भी भाजपा सरकार खा गई और गरीबों का निवाला छीन लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी तो पिछले पांच सालों से पुंजीपतियों को ढूंढते रहे और हरियाणा में भाजपा ने अपनी सारी सीटें करोड़पतियों को दी हैं।

 डयौला हुआ दुष्यंतमयपूर्व केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह को लगा जोरदार झटका
उचाना विधानसभा क्षेत्र से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला का कारवां दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है । कल जहां बड़ौदा गांव के ब्राह्मण समाज ने दुष्यंत को समर्थन देने का फैसला किया था,वहीं आज डयौला गांव के 94 से भी ज्यादा परिवारों ने दुष्यंत चौटाला को खुला समर्थन देने की घोषणा की। उचाना कलां में भी जेजेपी को बड़ी सियासी ताकत मिली है। पूर्व मंत्री बिरेंद्र सिंह के कट्टर समर्थक नगर पालिका उचाना के चेयरमैन रहे इंद्र सिंह श्योकंददाडऩ खाप के उपप्रधान मांगेराम श्योकंदभूपेंद्र सिंहखुजान सिंह श्योकंदपालेराम राजाराम श्योकंद सहित  40 श्योकंद परिवारों ने भाजपा छोड़ कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। उचाना से जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने श्योकंद परिवारों को पार्टी का पटका पहना कर जेजेपी परिवार का सदस्य बनाया।वहीं गांव डूमरखां कलां में ब्राह्मण समाज जेजेपी प्रत्याशी दुष्यंत के समर्थन में आ खड़ा हुआ। जिनमें प्रमख रूप से रामकुमाररघबीरराजाबालकिशनजोगेंद्रअनिलसोनूप्रदीप शर्मासुखदेवराधेश्याम शर्मासुरेंद्र,  पवनगोलूविनोदमनीषव राकेश शामिल हैं। नगर पालिका का चुनाव लड़ चुके एवं मात्र एक मत से पराजित हुए सूरतारामराजा पुत्र छैलूबिजेंद्र पुत्र जिले सिंह व दीपचंद ने भी जेजेपी ज्वाइन की। सुदकैन खुर्द गांव के सरपंच मनोज मलिकसुदकैन कलां की सरपंच नवीन तथा तारखां गांव की सरपंच उषा रानी ने भी अपने समर्थकों सहित भाजपा छोड़ कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इससे पहले गांव डयोला में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने आपस मे विचार विमर्श किया और फैसला लिया कि हलके की तरक्की के लिए दुष्यंत को समर्थन दिया जाए। इसके बाद ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने दुष्यंत को समर्थन देने का फैसला किया। गांव में ही सतबीर शर्मा के घर रात्रि विश्राम कर रहे दुष्यंत को ब्राह्मण समाज ने बुलाया और खुला समर्थन देने का ऐलान कर दिया और 94 परिवारों ने भाजपा छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

दुष्यंत को मिला वाल्मीकि समाज का साथ
वहीं उचाना में दुष्यंत चौटाला को आज गांव छात्तर में वाल्मीकि समाज का साथ मिलने से उनकी ताकत और बढ़ गई है। शुक्रवार को गांव छात्तर में वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा प्रकट दिवस का आयोजन किया गया जिसमें हजारों वाल्मीकि समाज के लोगों ने शिकरत की और एक स्वर में दुष्यंत चौटाला का साथ देने का भरोसा दिया। दुष्यंत चौटाला ने भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि जेजेपी की सरकार में वाल्मीकि समाज की पूरी हिस्सेदारी होगी और यह उनकी अपनी सरकार होगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आगे लाने के लिए जेजेपी ने सबसे ज्यादा टिकट वाल्मीकि समाज के लोगों को दिया है।

Post a Comment

0 Comments