सिरसा : हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा पर जानलेवा हमला

सिरसा : हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा पर जानलेवा हमला


12 अक्तूबर 2019, 5: 52 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन। गौरव सोनी कोटली
सिरसा। रानियां से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि हमला सिरसा के हिसारिया बाजार स्थित HLP कार्यालय के नज़दीक हुआ और हमलावर पीछा करते हुए कुटिया तक पहुंच गए और पुनः हमला कर दिया।  पीछा कर रहे 15-20 अज्ञात हमलावरों ने न केवल गाड़ी पर डंडे मारे बल्कि गोलियां भी चलाई। इस हमले में गोबिंद कांडा
बाल-बाल बचे। हमला उस वक्त हुआ जब गोबिंद कांडा लोकहित में नारी रोड शो से वापस श्री बाबा तारा कुटिया लौट रहे थे। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अब तक चार हमलावरों को काबू कर तीन गाडियों को भी कब्जे में ले लिया है। हलोपा सुप्रीमों गोपाल कांडा ने हमले के पीछे विरोधियों का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि यह बौखलाहट में किया गया हमला है। उन्होंने पुलिस से पूरी साजिश का शीघ्र खुखुलासा किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments