ब्लॉकचैन टैक्रोलॉजी पर गुरुग्राम में स्थापित होगा सेंटर आफ एक्सीलेंस

ब्लॉकचैन टैक्रोलॉजी पर गुरुग्राम में स्थापित होगा सेंटर आफ एक्सीलेंस

16 नवंबर 2019, 11:14 PM
 प्रवीन कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संगठन सॉफ्टवेयर पार्क्स आॅफ इंडिया (एसटीपीआई) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग, हरियाणा (डीआईटीईसीएच) के सहयोग से एसटीपीआई गुरुग्राम में ब्लॉकचैन टैक्रोलॉजी पर एक उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आॅफ एक्सीलेंस) स्थापित किया जायेगा। यह उत्कृष्टता केंद्र नवीनतम तकनीकों में अत्याधुनिक टेक्रोलोजी स्टार्टअप्स को बढ़ावा देकर युवाओं, शोधार्थियों, इंजीनियरों और समाज में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करेगा। सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह उत्कृष्टता केन्द्र पांच वर्ष की अवधि में 25 करोड़ रुपये की लागत से 10,000 वर्ग फुट में स्थापित किया जाएगा, जिससे लगभग 100 स्टार्टअप्स को लाभ होने की संभावना है। इसके  मार्च, 2020 तक चालू होने की संभावना है। इस पहल से ब्लॉक चेन क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकों पर स्टार्टअप्स शुरू करने के साथ-साथ राज्य को डिजिटल रूप से सशक्त समाज, ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था और सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस उत्कृष्टता केंर्द्र में परामर्शदाता अभिनव विचारों को मान्य करके, इसके आस-पास उत्पाद एवं सेवाओं का निर्माण करके, उद्योग संपर्क के साथ एक सुपरिभाषित विपणन रणनीति के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने के लिए, एक सुपरिभाषित ऊष्मायन और त्वरण प्रक्रिया (इनक्यूबेंशन एंड एक्सीलरेशन प्रोसेस) के माध्यम से स्टार्टअप को प्रशिक्षित करेंगे।



यह होगा इस उत्कृष्टता केन्द्र का काम
प्रवक्ता ने बताया कि यह उत्कृष्टता केन्द्र विशेष रूप से ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी और एक व्यवहार्य व्यावसायिक योजना के साथ इसके अनुप्रयोग के क्षेत्र में संभावित अत्याधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमी की पहचान करेगा और उसकी सहायता करेगा। इसके साथ ही यह केन्द्र प्रबंधित कार्य क्षेत्र के साथ प्रक्रियाओं, प्रौद्योगिकियों और उत्पाद के विकास में तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा। यह उत्कृष्टता केन्द्र परामर्श और विपणन सहायता उपलब्ध करवाएगा, नवाचारों के व्यावसायीकरण के लिए शोधकतार्ओं और उद्यमियों को जोड़ेगा और देश के साथ-साथ क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ाएगा।

Post a Comment

0 Comments