हरियाणा : प्रदेशभर में खुलेंगे हरखादी स्टोर, मिलेंगी ग्रामोद्योग में बनी स्वदेशी वस्तुएँ
16 नवंबर 2019, 11:22 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। खादी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में हरखादी स्टोर खोले जाएंगे। प्रदेश का पहला हरखादी स्टोर पंचकूला तो दूसरा हरखादी स्टोर झज्जर में खुल गया है। हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने बताया कि हरखादी स्टोर खोलने के लिए चार श्रेणी बनाई गई है, जिसमें ग्रामीण में एक, छोटे शहर में एक, नगर में दो तथा क्लास वन सिटी में हर पांच किलोमीटर पर खुलेंगे। क्लास वन सिटी में इसकी लिमिट केवल चार की रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस समय हरियाणा खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड का सामान हैफेड के स्टोरों पर बिक रहा है। इन स्टोरों पर वस्त्र के साथ-साथ दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली ग्रामोद्योग में बनी स्वदेशी वस्तुएँ मिलेंगी जिसमें कॉस्टमेटिक, सर्फ, साबुन, अचार, मुरबा, हेयर आॅयल, मेंहदी, हैफेड का आटा, सरसो का तेल, धूप-अगरबत्ती, चाय की पत्ती, रिफाइड आॅयल, विभिन्न प्रकार के मसाले, बैल्ट सहित अन्य प्रोडेक्ट मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छे प्रोडेक्ट बनाने वाले को अपने साथ जोड़ लेगा ताकि उनका प्रोडेक्ट आसानी से हरखादी स्टोर पर बिक सके। उन्होंने बताया कि इससे बोर्ड द्वारा वित्तिय सहायता प्राप्त करने वाली इकाईयों को अपना उत्पाद बेचने में मदद मिलेगी तथा इकाईयों से माल बोर्ड द्वारा उचित दरों पर खरीद करके इन बिक्री केंद्रों के माध्यम से बेचा जाएगा।
दो साल में लग चुकी हैं खादी बोर्ड 11 यूनिट
हरियाणा खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने बताया कि खादी ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2017 से वर्ष 2019 तक 11 यूनिट लगाई गई है। यूनिटों में ओर प्रोग्रेस करने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 25 नए रोजगार शुरू हुए है तथा 70 लाख से 75 लाख रूपए की सब्सिडी दी गई है। चेयरपर्सन श्रीमती कक्कड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मिशन है कि हरियाणा प्रदेश में खादी व ग्रामोद्योग को बढ़ावा दिया जाए। ताकि ग्रामीणों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो।
खादी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 25 लाख तक लोन दे रहा बोर्ड
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मुहिम से हरियाणा में यह स्टोर खुलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर जगह हरखादी के स्टोर खुले, जब हरखादी स्टोर खुलेगें तो ग्रामोद्योग भी बढ़ेगा। स्टोर पर सस्ते दामों में खादी ग्राम उद्योग में बना सामान लोगों को मिल पाएगा। चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने कहा कि खादी मित्र के रूप में हैफेड़ को साथ जोड़ा गया है। इन हरखादी स्टोरों में हैफेड़ का सामान भी मिलेगा। खादी मित्र के साथ ओर भी लोगों व संस्थाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि एक स्मार्ट स्टोर बनकर शहर में खुले। ऐसा करने से खादी को बढावा मिलेगा । उन्होंने कहा कि खादी बोर्ड द्वारा 20 हजार रूपए से लेकर 25 लाख रूपए तक लोन सस्ती दरों पर दिया जा रहा है। महिला एवं आरक्षित वर्ग के पुरूषों को लोन पर 35 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वहीं सामान्य वर्ग के पुरूषों को 25 प्रतिशत पर लोन पर सब्सिडी प्रदान की जा रही है। लोन के इच्छुक व्यक्ति बोर्ड की साईट पर आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

0 Comments