सुरक्षा सप्ताह : पानीपत रिफाईनरी के कर्मचारी सीख रहे सुरक्षा के गुर

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 19 तक मनाया जा रहा है सुरक्षा सप्ताह
15 दिसंबर 2019, 6:59
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। 13 दिसंबर 2001 को संसद हमले में अपनी जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडियन आयल पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 13 से 19 दिसंबर तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत संजय भटनागर, कार्यकारी निदेशक पीआरपीसी ने मुख्य महाप्रबंधक (प्रभारी), मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक, सहायक कमांडेंट (सीआईएसएफ) एवं जवान , कलेक्टिव व कर्मचारियों, अधिकारियों को सुरक्षा शपथ दिलाकर की। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में भटनागर द्वारा सुरक्षा सप्ताह के बारे में जागरुकता पर विशेष रूप से बनाए गए सुरक्षा पर आधारित हिन्दी एवं अंग्रेज के 14 पोस्टर्स का अनावरण किया गया। इस अवसर पर इंडियन आॅयल के चेयरमैन संजीव सिंह का संदेश जी सी सिकदर मुख्य महाप्रबंधक(प्रभारी)द्वारा पढ़ा गया और बी के रवि, आईपीएस, सलाहकार (सुरक्षा) का संदेश मुख्य महाप्रबंधक ए लाहिरी द्वारा पढ़ा गया। भटनागर ने 13 दिसंबर, 2001 को संसद की सुरक्षा में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह की थीम " सतत व्यापार, सुरक्षा आधार " वर्तमान चुनौतीपूर्ण सुरक्षा परिदृश्य में बहुत उपयुक्त है। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सुरक्षा हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है और हमें हर समय अपने सुरक्षा कर्मियों का आँख और कान बनना होगा। अपनी परिसंपत्तियों व स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहना होगा। बिना किसी भय के संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करनी होगी क्योंकि यह सभी का मौलिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि इस तकनीकी युग में भौतिक बाधाएं खत्म हो रहीं हैं और साइबर सुरक्षा चिंताओं जैसे नए प्रकार के सुरक्षा खतरे दुनिया के सामने संकट बन उभर रहे हैं। इंडियन आॅयल सभी प्रकार के खतरों से निपटने के तैयार और कटिबद्ध है। अंत में सहायक कमांडेंट (सीआईएसएफ) के साथ भटनागर तथा पीआरपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

0 Comments