पानीपत : संगठन चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
15 दिसंबर 2019, 7:05 PMसन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला पानीपत के संगठन चुनाव प्रभारी जगदीश राणा व सह प्रभारी चंदर भान गुप्ता ने मॉडल टाउन जिला अध्यक्ष कार्यालय में संगठनात्मक चुनावों की तयारियों को लेकर बैठक की जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष व पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला संगठन चुनाव अधिकारी जगदीश राणा ने उपस्थित मंडल प्रभारियों को बूथ समितियों की रचना का काम समझाया व उन्हें जिम्मेवारी दी कि वह मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों के साथ बैठक करके सर्वसम्मति से बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति का चुनाव करवाएं और इसमें महिलाओं की भागीदारी पूर्ण रूप से होनी चाहिए इसका भी बूथ संरचना करते समय ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने मंडल चुनाव प्रभारियों से इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने का आह्वान किया उन्होंने कहा बूथ वह पहली इकाई है जो संगठन को एक मजबूत नींव प्रदान करती है नींव कमजोर नहीं होनी चाहिए, संगठन की रूपरेखा तभी मजबूत बन पाती है। इस अवसर पर राम मेहर मालिक, तरुण गांधी, सतनाम सिंह, मेयर अवनीत कौर, अर्चना गुप्ता, हेमा रमन, सोनिया गाबा, संजीव दहिया, अशोक कटारिया, विजय जैन, अनिल मदान, मेघराज गुप्ता, कृष्ण किवाना समेत अनेक कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

0 Comments