टोहाना को विकास में बनाएंगे नंबर वन : सरदार निशान सिंह


टोहाना को विकास में बनाएंगे नंबर वन : निशान सिंह


15 दिसंबर 2019, 7:08
PM

 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
टोहाना। टोहाना के शगुन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने संत कबीर सेवा समिति धानक समाज को अपने निजी कोष से 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। शनिवार को संत कबीर सेवा समिति धानक समाज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व टोहाना के विधायक देवेन्द्र सिंह बबली ने संयुक्त रूप से कहा कि हलके को विकास के मामले में अव्वल बनाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने की दिशा में भी संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हलके में नागरिकों की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाए जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपस्थितजनों से भी आह््वान किया कि वे गांवों में चल रहे विकास कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग दें ताकि विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करवाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि हलके में करवाए जा रहे विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग हो, इस बात का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।    इस मौके पर संत कबीर सेवा समिति के प्रधान नेतराम डाबला, पूर्व प्रधान रतन कुमार बडगुजर, जोगीराम खुंडिया, कैप्टन तुलाराम, महावीर सिंह, अतर सिंह सुरलिया, मास्टर पवन कुमार, महेंद्र सिंह, पटवारी गुलाब सिंह खुंडिया, पृथ्वी सिंह मोरवाल, जय सिंह खनगवाल, सुंदर सिंह नागर, चांदो राम खटक, प्रीतम सिंह पटवारी, महावीर नागर, मदन लाल, छबीलदास, हलका प्रधान संदीप, राजेंद्र बिला, जगदीश पाहवा, आशु ग्रोवर, नवदीप राजन, अनूप, इकबाल, राजू गाबा, राजेश कपूर, अमरपाल सरपंच, औम प्रकाश सहित विभिन्न गांवों के पंच-सरपंच तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments