यमुनानगर : मीना बाजार से हटेगा अतिक्रमण, मेयर बोले बाहर सामान रखने वालों की भेजें फोटो, करेंगे कार्रवाई

मीना बाजार से हटेगा अतिक्रमण, मेयर बोले बाहर सामान रखने वालों की भेजें फोटो, करेंगे कार्रवाई
बाजार के दुकानदारों संग की बैठक, कहा सड़क को कब्जा मुक्त करो, सड़क व शौचालय हम बनवाएंगे
दुकानदार बोले, अतिक्रमण हटाने में हम आपके साथ, आप चालान करो, फोटो करके हम देंगे



15 दिसंबर 2019, 5:59 PM
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन

यमुनानगर। बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर शनिवार को मेयर मदन चौहान ने मीरा बाई (मीना) मार्केट के दुकानदारों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में मेयर मदन चौहान ने सभी दुकानदारों को सड़क कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान दुकानदारों ने उनके समक्ष सड़क व शौचालय बनवाने और बाजार से पानी की निकासी की समस्या का समाधान करने की मांग की। मेयर चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि आप सड़क को कब्जा मुक्त करों। हम बाजार की सड़क, पानी की निकासी के लिए नालियां व शौचालय बनवाएं। दुकानदारों ने भी उनकी बात का समर्थन करते हुए कहा कि मार्केट के 95 प्रतिशत दुकानदार आपके सा‌थ हंै। जो दुकानदार अ‌तिक्रमण करेगा, वह स्वयं उसकी फोटो करके देंगे। आप उनका चालान करवाना। इस दौरान दुकानदारों ने  20 साल या अधिक समय तक अलॉटी व सबलैटी को निगम की दुकान लेने से संबंधित पूरी जानकारी के लिए पत्र जारी करने की मांग की। मौके पर मार्केट एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रेमसागर शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेश सागर, बलराम मिड्डा, सतवंत कौर, कपिल देव, पारस साहनी, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

अनहोनी हुई तो कैसे निकलेंगे सुरक्षित
मेयर चौहान ने कहा कि बाजार में अधिकतर दुकानदारों ने सड़क पर दो से पांच फुट तक अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे आम जनता को यहां से निकलने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में यदि कोई अनहोनी हो जाएं तो यहां से कैसे सुरक्षित निकला जाएगा। यदि दुकानदार अपनी दुकान के शटर तक ही सामान सीमित रखें तो मार्केट की लगभग 14 फुट की सड़क से ट्रक तक आसानी से निकला जा सकता है, लेकिन अभी एक बाइक निकलना भी मुश्किल होता है।

खींची जाएंगी पीली पट्टी
मेयर चौहान ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द अपना सामान दुकान के अंदर रखना सुनिश्चित करें। जल्द ही निगम द्वारा सड़क पर पीली पट्टी खींची जाएगी। फिर यदि इस पट्टी के बाहर किसी दुकानदार का सामान आया तो उसका चालान किया जाएगा। जिसपर दुकानदारों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि वे खुद अतिक्रमण से परेशान है। कुछ लोगों की देखादेखी में अन्य दुकानदार भी अतिक्रमण करते है। इस संबंध में नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जाए।



दुकानदार बोले, अतिक्रमण करने वालों की हम देंगे फोटो, आप चालान करो
मीटिंग के दौरान कुछ दुकानदारों ने अतिक्रमण हटाने में नगर निगम का साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेयर चौहान को कहा कि आप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे। हम आपके साथ है। जो सड़क पर अतिक्रमण करेंगा, वे खुद उसकी फोटो करके देंगे। नगर निगम उनका चालान करें। इस दौरान दुकानदारों ने बाजार की सड़क बनवाने, पानी की निकासी करने व शोचालय बनवाने की मांग की। वहीं पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित करने की मांग रखी। मेयर मदन चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही बाजार की सड़क व शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments