कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश सरकार पर लगाया यह बड़ा आरोप
16 नवंबर 2019, 8:05 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
आदमपुर। कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने प्रदेश सरकार पर राज्य की औद्योगिक इंडस्ट्री को बर्बाद करने का आरोप लगायाा है। सरकारी तंत्र का प्रयोग करके निजी उद्योगों पर दबाव बनाकर आदमपुर के युवाओं को बरोजगार करने की साजिश रची रही है। मानेसर में स्थित एक दुपहिया वाहन प्लांट से आदमपुर के युवाओं को कार्यभार से मुक्त किया जा रहा है, जो कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। वे आज हलके के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार में नए रोजगारों का सृजन तो दूर विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों से ही कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। भाजपा की नीतियों के कारण राज्य के छोटे, बड़े उद्योग धंधे या तो बंद हो गए हैं या फिर घाटे में चल रहे हैं, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में राज्य में न कोई बड़ा उद्योग धंधा ही प्रदेश सरकार लेकर आई और न ही कोई बड़ा प्लांट, उसके बावजूद राज्य पर कर्ज को बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसके लिए खट्टर सरकार का कुप्रबंधन जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं। लोगों का रूझान कांग्रेस की तरफ बढ़ रहा है। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।

0 Comments