करनाल : बैंक की तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे चोर, सुरक्षित बच गया 13 लाख कैश


करनाल : बैंक की तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे चोर, सुरक्षित बच गया 13 लाख कैश

करनाल के गांव मुनक स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की वारदात

2 दिसंबर 2019, 10:34 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल/घरौंडा। गांव मुनक गांव में चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की तिजोरी को तोड़ने की नाकाम कोशिश की है। चोर दीवार फांदकर बैंक परिसर में दाखिल हुए और शटर व ताले तोड़कर बैंक के अंदर दाखिल हुए और बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने का असफलत प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने में नाकाम चोर बैंक सीसीटीवी का डीवीआर चोरी करके ले गए। बैंक के अंदर सामान बिखरा देख बैंक स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। बैंक मैनेजर ने मामले की सूचना मुनक चौंकी को दी। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बीती रात चोरों ने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की मुनक शाखा को अपना निशाना बनाया। चोरों ने छत के रास्ते दीवार फांदी और बैंक परिसर में दाखिल हुए। सबसे पहले चोरों ने बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरें को ऊपर की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद बैंक सायरन को तोड़ा और फिर दोनों तरफ से शटर को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस व बैंक अधिकारियों के मुताबिक, शटर को तोड़ने के बाद चोरों ने लोहे के गेट (कैंची वाला गेट) के ताले को तोड़ा और फिर शीशे के दरवाजे को तोड़ते हुए बैंक के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद शातिर चोर रूम में बंद कैश तिजोरी तक पहुंचनें में कामयाब हुए। इन शातिर चोरों ने तिजौरी को ऊपर की तरफ से काटना शुरू कर दिया। जिसको काटने में चोर कामयाब भी हो गए। बैंक अधिकारियों के मुताबिक, कैश तिजोरी के निचले हिस्से में था। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने ऊपर की तरफ से नीचे हाथ डालकर कैश निकालने की कोशिश की होगी लेकिन काफी गहराई होने के कारण चोरों का हाथ कैश तक नहीं पहुंच पाया। तिजोरी आॅटोमैटिक लॉक हो गई, जिसको तिजोरी बनाने वाली कंपनी के एक्सपर्ट व बैंक टीम आकर खोला। बताया जा रहा है तिजोरी में 13 लाख रुपए का कैश मौजूद था जोकि सुरक्षित है।

एफएसएल व पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
बैंक में चोरी की वारदात की सूचना के बाद मुनक चौंकी प्रभारी बक्शा सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचें और स्थिति का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, बैंक परिसर में दस्तानों का टुकड़ा मिला है। जिससे अनुमान है कि वारदात में शातिरों ने दस्तानों का इस्तेमाल किया होगा।

पूरी तरह सुरक्षित है कैश
जब हम बैंक पहुंचें तो बैंक का शटर टुटा हुआ था। बैंक की तिजोरी को ऊपर की तरफ से कटर द्वारा काटा गया है। जिसमें लगभग 13 लाख तक का कैश था।  जो कि तिजोरी के निचले हिस्से में था। शायद चोरों का हाथ वहां तक नहीं पहुंचा। तिजोरी आॅटोमैटिक लॉक हो चुकी थी जिसको एक्सपर्ट द्वारा खोला गया है। कैश पूरी तरह से सुरक्षित है। चोर अपने साथ डीवीआर लेकर चले गए है।
-सुशील कुमार, बैंक मैनेजर

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
मुनक बैंक में कटर से तिजोरी काटकर कैश चोरी करने की नाकाम कोशिश हुई है। पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके का जायजा लिया है। तिजोरी खुलवाई गई है। जिसमें कैश सुरक्षित है। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
-बक्शा सिंह, चौंकी प्रभारी, मुनक

Post a Comment

0 Comments