पानीपत : विधायक प्रमोद विज ने प्राचीन किला इलाके के घरों का लिया जायजा
2 दिसंबर 2019, 10:27 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने प्राचीन किला क्षेत्र में निगम अधिकारियों के साथ इलाके के घरों का जायजा लिया। किला क्षेत्र के रहने वाले लोगों के घरों में दरारें आई हुई हैं जिसकी वजह से लोगों के सर पर हर समय खतरा मंडराता रहता है। इस बारे में कई बार क्षेत्रवासियों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन काफी लंबे समय से कोई भी सुनवाई नहीं हो रही थी। लोगों की शिकायतों पर मौजूदा शहरी विधायक प्रमोद विज ने निगम प्रशासन के साथ मिलकर किले क्षेत्र के घरों का जायजा लिया और इस हालात को देखकर प्रमोद विज ने गहरी चिंता जताई। इस दौरान विधायक ने अपने मोबाइल से तस्वीरें भी खींची। उनका कहना था इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करूंगा ताकि ठोस कदम उठाया जा सके।


0 Comments