पानीपत : विधायक महिपाल ढांडा के खुले दरबार में उमड़े फरियादी
2 दिसंबर 2019, 10: 23 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दो जगह खुला दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। विधायक ने सुबह के वक्त वार्ड नंबर 5 वधावाराम कॉलोनी में पीर बाबा मंदिर की धर्मशाला में जन समस्याएं सुनी और शाम के वक्त बबैल रोड मनमोहन नगर में भीमसेन धर्मशाला में खुला दरबार लगाया। दोनों ही जगह भारी भीड़ में पहुंचकर लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक के सामने रखा और विधायक ने उनकी समस्याओं को सुनकर उन पर कार्रवाई की। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नंबर 5 से पार्षद अनिल बजाज, वार्ड नंबर 2 से पवन गोंगलिया वार्ड नंबर 1 से अनीता परुथी , पार्षद सतीस सैनी,पार्षद कोमल सैनी, पार्षद रविंदर, देवेंदर सन्धु ,राजपाल,पवन खण्डरा,जितेंदर अहलावत,बिट्टू प्रजापत,सिमरन सरदार, सन्दीप सांगवान समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


0 Comments