टर्मिनेट किए गए एसडीओ की बहाली के लिए 8 को रोष जताएगी पावर इंजीनियर्स फेडरेशन
2 दिसंबर 2019, 10:19 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। अखिल भारतीय पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पावर डिपार्टमेंट अथॉरिटी को पांच एसडीओ की टर्मिनेशन व एसडीओ की डिमोशन के मामले में हस्तक्षेप किए जाने की गुहार लगाई है। फेडरेशन का कहना है कि निगम में पहले भी बहुत ऐसे केस हैं जिनमें इंजीनियर को ज्यादा मौके दिए गए थे डिपार्टमेंटल एग्जाम पास करने के, लेकिन अब अचानक से ही इंजीनियर को टर्मिनेशन जैसी सजा सुनाई गई है जो कि गैर कानूनी है। आज यहां आयोजित हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन की मीटिंग मेंं 8 दिसंबर को पानीपत में सात एसडीओपी टर्मिनेशन के खिलाफ एक रोष रैली आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया जिसमें प्रदेशभर से सभी बिजली भागों के इंजीनियर शामिल होंगे। हरियाणा पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्टरी ने बताया की सभी इंजीनियर शो में बहुत रोष है। उन्होंने बताया कि निगम की जो ट्रांसफर पॉलिसी है सभी विभागों की उनमें भी बहुत सारी कमियां हैं और इंजीनियर्स एसोसिएशन ने जो सुझाव विभाग को दिए हैं उनको ट्रांसफर करते वक्त ध्यान में रखा जाए। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय पावर इंजीनियर्स फेडरेशन ने अपने लेटर में मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मामले में हस्तक्षेप करने के लिए लिखा है ताकि जो इंजीनियर डिपार्टमेंटल एग्जाम क्लियर होने की वजह से नाजायज तरीके से टर्मिनेट कर दिए गए है,उनको बहाल किया जाए और अखिल भारतीय पावर इंजीनियर्स फेडरेशन मांग की कि ऐसे अनाप-शनाप रूल को हटाकर कर्मचारियों के हित में पॉलिसी बनाई जाए। बैठक में केडी बंसल प्रेसिडेंट, इंजीनियर केके मलिक जनरल सेक्टरी, इंजीनियर एम एस धीमान सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इंजीनियर नरेश कक्कड़ वाइस प्रेसिडेंट, एसके मक्कड़ जॉइंट फैक्ट्री , इंजीनियर राजेश जाखड़ लीगल सेक्रेटरी, एसएस मलिक, रणबीर देशवाल, अनिल मलिक, विजेंद्र लांबा, बलजीत बेनीवाल, रविंद्र घनघस, संदीप खारी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

0 Comments