पानीपत : कृष्णा विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव की धूम
2 दिसंबर 2019, 9:53 PM
सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। नूरवाला स्थित कृष्णा विद्या मंदिर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मनभावन कार्यक्रम पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल डांडा, पवन गंगोलिया तथा स्कूल प्रबंधक सुरेश गोयल ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना तथा सरस्वती वंदना से की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में गिद्दा, डांडिया, झांसी की रानी नृत्य नाटिका के द्वारा दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान वहां मौजूद अभिभावकों तथा ििशक्षको ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक व विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


0 Comments