जगाधरी विधानसभा को बनाएंगे हरियाणा में नंबर वन
Jagadhri will make Assembly number one in Haryana: Kanwarpal
2 दिसंबर 2019, 5:03
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
छछरौली/यमुनानगर। भाजपा कार्यकतार्ओं की मेहनत रंग लाई व जनता के वोटों के रूप में मिले आशीर्वाद से कैबिनेट शिक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाऊंगा। हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गत दिवस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकतार्ओं की पार्टी है, भाजपा का कार्यकर्ता मेहनत करके पार्टी के किसी भी सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। यहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनको जो महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है उसको वह अच्छी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें तीसरी बार विधायक चुनकर जो विश्वास दिखाया है वह उसे पूरा करेंगे और जो विकास कार्य हमारे पिछली सरकार में बच गए थे। वह कार्य हम आगमी 3 वर्षो में पूरे कर देंगें, हम पूरे जगाधरी विधानसभा हलके को हरियाणा में नंबर एक बना देंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश चाहडो, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा ,रामपाल नंबरदार, मुकेश दमोपुरा,महामंत्री शिवकुमार लेदी एवं सुशील मित्तल खदरी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा सुनीता शर्मा, शक्ति केन्द्र प्रमुख गुलशन अरोड़ा,कुलदीप सिंह राणा, गौरव गोयल ,जयचंद, चेयरमैन सुलेख चंद कश्यप, चेयरमैन मंगत राम ,चेयरमैन विरेन्द्र चौधरी, पूर्व सरपंच राजेश गोयल, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सचिन गुर्जर,रिंकू,काला राम सलेमपुर, राजकुमार अत्री,ओमप्रकाश आर्य, पवन गुप्ता,पंकज अग्रवाल,व्यापार मंडल प्रधान सुशील गर्ग, संजीव फेरुवाला, मैहमा सिंह,संजीव गनोली,राकेश शेखूपुरा, संजीव सैनी,जगदीश धीमान,राजेश भारद्वाज, पलक अग्रवाल, नैब गनौला, रेखा धीमान, सुनीता वर्मा,जगदीश गुर्जर,दलजिंदर सिंह, जगदीश मदान, अश्वनी गोयल, प्रीतम सैनी,मुकेश धीमान, मामचंद ,योगेश अग्रवाल,चमन लाल चगनौली,विशाल शर्मा,गुरदीप सिंह, कृष्ण हडौली व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग समेत सैकड़ों वर्कर मौजूद रहे।
Jagadhri will make Assembly number one in Haryana: Kanwarpal
गांवों में खाली जमीन पर होगा पौधारोपण, स्कूलों में नहीं रहेगा शिक्षकों का टोटा
कैबिनेट मंत्री कंवलपाल ने कहा कि गांवों में खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा व किसान स्वेच्छा से अपनी जमीन पर पेड़ लगवाना चाहता है तो वन विभाग द्वारा उनकी जमीन पर पौधरोपण किया जाएगा। पेड़ों पर मालिकाना हक किसान का ही होगा। वन क्षेत्र बढ़ाने में हमे मिलकर एक आदर्श प्रस्तुत करना है। उन्होने कहा कि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। शिक्षकों की कमी को दूर किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के सभी दर्शनीय स्थलों को विकसित किया जाएगा।


0 Comments