खनन तस्करों से मिलीभगत के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी यह सफाई


खनन तस्करों से मिलीभगत के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने दी यह सफाई




2 दिसंबर 2019, 4:53 PM  
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन
यमुनानगर। समाचार पत्रों में प्रकाशित खनन तस्करी से संबंधित समाचारों पर कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गांव बहादुरपुर में अगर कोई अवैध खनन हो रहा है तो खनन विभाग को तुरंत कार्रवाई करते हुए रोक लगानी चाहिए।  (Cabinet minister Kanwar Pal Gurjar gave this clarification on allegations of collusion with mining smugglers) कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि वह लगभग वर्ष 1999 से अपने गांव बहादुरपुर को छोडकर जगाधरी शहर में रह रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य अवैध खनन में शामिल नहीं है और ना ही हमारे परिवार की तरफ  से किसी को अवैध खनन करने का संरक्षण दिया जा रहा है। अगर गांव बहादुरपुर में किसी भी प्रकार का कोई अवैध खनन करता है तो खनन विभाग को उस पर जो भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही है वह कार्यवाही करनी चाहिए और जो भी दोषी है उसके खिलाफ  सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।  कंवर पाल ने कहा कि उनकी बहादुरपुर गांव में जो जमीन है उस पर एक इंच भी जमीन पर कोई और किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं हो रहा है। खनन विभाग को इसकी जांच करनी चाहिए कि अवैध खनन किसके द्वारा और किसकी जमीन में किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि वह तीज त्यौहार के समय या शादी विवाह के समय अपने गांव में जाते रहते हैं इसके अलावा वह ज्यादातर समय जगाधरी शहर स्थित कार्यालय में जनता से मिलने में व चंडीगढ़ मंत्रालय में काम करने में व्यतीत करते हंै। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने कहा कि वह बहादुरपुर गांव के निवासी जरूर है परन्तु वहां किसी प्रकार के अवैध खनन की उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं। खनन विभाग को जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments