पानीपत : हरियाणा के इन कलाकारों को मिला हरियाणा गौरव अवार्ड


पानीपत : हरियाणा के इन कलाकारों को मिला हरियाणा गौरव अवार्ड



2 दिसंबर 2019, 4:41 PM
 सन्नी कथूरिया। हरियाणा मीडिया जंक्शन
पानीपत। हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट्स कल्चरल सेंटर एवं एसएसजी फिल्म्स इंटरनेशनल के डायरेक्टर सुरजीत हरियाणवी द्वारा करूक्षेत्र में आयोजित हरियाणा गौरव अवार्ड कार्यक्रम के लम्हे यादगार बन गए। इस अवसर पर लाडवा के पूर्व विधायक पवन सैनी,सोनोटेक कंपनी के डायरेक्टर राजेश, महावीर गुड्डू, रजनी बेनीवाल समेत तेरी आंयां का यो काजल व जान बंगरो के गायक एवं कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रही। रजनी बेनीवाल पहले भी दो हरयाणवी एलबम्स में काम कर चुकी है। कार्यक्रम की शुरूआत  दीप प्रज्वलित मे सोनोटेक के चैयरमेन हंसराज रल्हन,राजेश ठुकराल,पर्व विधायक लाडवा पवन सैनी,एस एस जी  फिल्म इंटरनेशनल के चेयरमैन सुरजीत कुमार हरियाणवी व हरियाणवी प्रसिद्ध कलाकार राजू मान, रविशंकर शर्मा ने ज्योत प्रज्वलित से शुरूआत की और साथ ही महावीर गुड्डू लोक गायक,ने शंख  बजा कर कार्यक्रम का आगाज किया और साथ ही श्री गणेश श्लोक से और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। सरस्वती कला मंच के कलाकारों ने,"सावन की रुत आई" हरियाणवी सॉन्ग पर लड़कियों का ग्रुप डांस किया और भी हरियाणा की कई अच्छी-अच्छी प्रस्तुतियां दी गई और साथ ही उसमें हरियाणा के साज भी बजते देखने को मिले जो लुप्त हो गये थे। एसएसजी फिल्म्स इंटरनेशनल के चेयरमैन सुजीत कुमार हरियाणवी ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए हमारा प्रयास है कि हरियाणा के हर कलाकार को मान-सम्मान मिले। इस अवसर पर अनेक समाजसेवियों को भी हरियाणा गौरव अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस असर पर राजेश ठुकराल, जन संघ सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रंजन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित चरणजीत वशिष्ठ, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सैनी, प्रभारी मुकेश वर्मा, प्रदेश सचिव, कुलदीप शर्मा,प्रदेश अध्यश रोहित त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन सैनी, सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष रविशंकर, रामभज शर्मा, राजीव शर्मा व शिशपाल समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन कलाकारों को मिला हरियाणा गौरव अवार्ड
आज सम्मानित होने वाले कलाकारों में राजू मान अभिनेता, डी.सी मदाना (तेरी आँखा का काजल फेम सिगर), आनद पंचाल (मेरी जान बंगरो फेम सिगर), जोगिंदर कुंडू हास्य अभिनेता रजनी बालियान अभिनेत्री, लीला सैनी आभिनेत्री एव हरियाणवी फोक कलाकार,,ईश्वर नूर अभिनेता, रामफल ब्रदर्स, अंजली यादव आभिनेत्री, महिंद्र कादयान हास्य कलाकार ,मनदीप जयसवाल टिक तोक स्टार ,सोनिया क्वीन सिंगर, रवि शंकर जी लोक गायक, महावीर गुड्डू लोक गायक ,  रमेश वर्मा हास्य कलाकार, मोदी भाई अभिनेता ,संतोष कोकिला आभिनेत्री, और साथ ही हरियाणवी प्रसिद्ध सॉन्ग दिन खूब धूम मचाई थी" मेरे यार सुदामा" की टीम को भी हरियाणा  गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments