हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द आएंगी एक हजार नई बसें, 367 बसें 31 मार्च तक खरीदने की तैयारी

17 दिसंबर 2019, 11:11 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में जल्द ही एक हजार बसें शामिल की जाएंगी जिसके लिए प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। आगामी 31 मार्च तक 367 बसें परिवहन विभाग के बेडेÞ में शामिल की जाएगी। इसके लिए 100 बसों के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं। शेष बसे भी शीघ्र ही विभाग में शामिल कर ली जाएंगी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग के कर्मचारी युनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित हुई है। बैठक में जिलावार कर्मचारियों की फीडबैक ली गई तथा कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूवर्क विचार किया जाएग। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग जनता की सेवा का एक माध्यम है। विभाग की बसों में लाखों व्यक्ति प्रतिदिन गंत्व्य स्थल तक जाते है। इसके अलावा 42 कटैगरियों को विभाग की बसों में किराये में छूट प्रदान की जा रही है।परिवहन मंत्री ने जिला स्तर पर कार्यरत आरटीए, महापं्बधक एवं आबकारी कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संबधित जिलों में चल रही अवैध बसों को रोकने के लिए तुरन्त प्रभाव कार्यवाई करें।
परिवहन मंत्री ने बताया कि उनके संज्ञान में आया है कि प्रदेश के जिलों में हरियाणा राज्य परिवहन की बसों की तरह ही डिजाईन वाली प्राईवेट बसें चल रही हैं। इन बसों की जिलावार संख्या बहुत ज्यादा है और इससे कारण परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है। परिवहन मंत्री ने हिदायतें जारी करते हुए कहा कि सभी परिवहन विभाग एवं आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी अवैध रूप से चल रही इन बसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं और राजस्व हानि को रोककर आमदनी बढाने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि हरियाणा में पंजाब व हिमाचल परिवहन की बसों से कम किराया है लेकिन फिर भी सरकार का बस किराये बढाने का अभी कोई प्रस्ताव नही हैं।

0 Comments