हिसार: नागोरी गेट का हाल देख लो नगर निगम, अवैध रेहड़ियों से लग रहा ट्रेफिक जाम, कब होगा समाधान ?
प्रवीन कुमार/हरियाणा मीडिया जंक्शन
हिसार। गौर से देख लीजिए इन तस्वीरों को। यह हिसार का सबसे व्यस्ततम नागौरी गेट इलाका है। यहां के दुकानदार कुछ तो अवैध रेहड़ियों से परेशान हैं तो कुछ आवारा जानवरों से। यहां लगने वाली अवैध रेहड़ियों ने न केवल दुकानदारों व राहगिरों का जीना मुहाल कर दिया है बल्कि रोजाना घंटों तक ट्रैफिक जाम भी समस्या भी बनी रहती है। नागोरी गेट व्यापार मंडल कार्यकारिणी इस बारे कई बार ट्रेफ्रिक पुलिस व पार्षद को शिकायत दे चुकी है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों की मानें तो यहां शाम 5 बजे से रात को 9 बजे तक इस कदर जाम लगा रहता है कि राहगिर व वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दुकानदारों का आरोप है कि ट्रेफिक पुलिस भी अपना फर्ज नहीं अदा कर रही। रेहडियों के कारण नागोरी गेट पर आवार पशुओं की तादाद लगी रहती है क्योकि रेहड़ी संचालक खाने का समान वही फैंक देते हंै जिसे खाने के लिए आवारा पशु यहां मंडराते रहते हैं जो रोजाना किसी न किसी को चपेट में ले लेते हैं। इन आवारा जानवरों ने कई बार वृद्धों को चोटिल किया है। दुकानदारों ने इस सारी समस्या की जड़ अवैध रेहड़ियों को बताया है। नागोरी गेट व्यापार मंडल प्रधान मंगला ढालिया, महासचिव सुभाष सैनी राजेंद्र गुप्ता, मनीष व ललित जैन ने बताया नागोरी गेट पर लगने वाली अवैध रेहड़ियों के कारण अक्सर जाम लगा रहता है दुकानदार ही नहीं आम आदमी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेफिक पुलिस की यहां डयूटी है, परतुं पुलिस अवैध रेहड़ियों को नहीं हटा पा रही है जिसके कारण रोड पर जाम लगा रहता है। स्थानीय निवासी राजेश, मुकेश, महेंद्र सिंह व सुंदर कुमार ने नागोरी गेट में फोहर व्यहीलर की एंट्री बैन करने व अवैध रेहड़ियों को हटाए जाने की मांग की है ताकि यहां ट्रेफिक जाम न लगे और वाहन चालकों व राहगिरों को कोई परेशानी न हो।
27 दिसंबर 2019, 4:19 PM
प्रवीन कुमार/हरियाणा मीडिया जंक्शन हिसार। गौर से देख लीजिए इन तस्वीरों को। यह हिसार का सबसे व्यस्ततम नागौरी गेट इलाका है। यहां के दुकानदार कुछ तो अवैध रेहड़ियों से परेशान हैं तो कुछ आवारा जानवरों से। यहां लगने वाली अवैध रेहड़ियों ने न केवल दुकानदारों व राहगिरों का जीना मुहाल कर दिया है बल्कि रोजाना घंटों तक ट्रैफिक जाम भी समस्या भी बनी रहती है। नागोरी गेट व्यापार मंडल कार्यकारिणी इस बारे कई बार ट्रेफ्रिक पुलिस व पार्षद को शिकायत दे चुकी है लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। दुकानदारों की मानें तो यहां शाम 5 बजे से रात को 9 बजे तक इस कदर जाम लगा रहता है कि राहगिर व वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। दुकानदारों का आरोप है कि ट्रेफिक पुलिस भी अपना फर्ज नहीं अदा कर रही। रेहडियों के कारण नागोरी गेट पर आवार पशुओं की तादाद लगी रहती है क्योकि रेहड़ी संचालक खाने का समान वही फैंक देते हंै जिसे खाने के लिए आवारा पशु यहां मंडराते रहते हैं जो रोजाना किसी न किसी को चपेट में ले लेते हैं। इन आवारा जानवरों ने कई बार वृद्धों को चोटिल किया है। दुकानदारों ने इस सारी समस्या की जड़ अवैध रेहड़ियों को बताया है। नागोरी गेट व्यापार मंडल प्रधान मंगला ढालिया, महासचिव सुभाष सैनी राजेंद्र गुप्ता, मनीष व ललित जैन ने बताया नागोरी गेट पर लगने वाली अवैध रेहड़ियों के कारण अक्सर जाम लगा रहता है दुकानदार ही नहीं आम आदमी भी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि ट्रेफिक पुलिस की यहां डयूटी है, परतुं पुलिस अवैध रेहड़ियों को नहीं हटा पा रही है जिसके कारण रोड पर जाम लगा रहता है। स्थानीय निवासी राजेश, मुकेश, महेंद्र सिंह व सुंदर कुमार ने नागोरी गेट में फोहर व्यहीलर की एंट्री बैन करने व अवैध रेहड़ियों को हटाए जाने की मांग की है ताकि यहां ट्रेफिक जाम न लगे और वाहन चालकों व राहगिरों को कोई परेशानी न हो।


0 Comments