हिसार : कुम्हार महासभा का सम्मान समारोह कल सेक्टर-14 स्थित कुम्हार छात्रावास में




हिसार : कुम्हार महासभा का सम्मान समारोह कल सेक्टर-14 स्थित कुम्हार छात्रावास में 



27 दिसंबर 2019, 4:24 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
हिसार। सेक्टर 14 स्थित कुम्हार छात्रावास में 28 दिसंबर को कुम्हार महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और समारोह में भाग लेने का निमंत्रण दिया। इस दौरान कुम्हार महासभा के प्रधान शेर सिंह पूर्व सरपंच किरतान ने बताया कि सम्मान समारोह  की तैयारियों सम्पूर्ण कर ली गई है प्रधान ने अपील की है कि समाज के लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग ले। उन्होंने बताया कि बताया कि समारोह में नलवा हलका के विधायक रणबीर गंगवा को हरियाणा सरकार द्वारा  डिप्टी स्पीकर बनाए जाने पर कुम्हार महासभा द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान समारोह को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कुम्हार समाज के गणमान्य लोग भाग लेंगे।

Post a Comment

0 Comments