नौकरी : 30 दिसंबर को फतेहाबाद की इस आईटीआई में लगने जा रहा है रोजगार मेला
27 दिसंबर 2019, 4:31 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
फतेहाबाद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिया खेड़ा के प्रधानाचार्य बृजपाल बैनिवाल ने बताया कि आगामी 30 दिसम्बर को संस्थान के प्रांगण में एक रोजगार मेले का आयोजन करवाया जा रहा है, जिसमें नामी कम्पनी मैसर्ज एस्सेल प्रॉपपेक लिमिटेड हिमाचल व मैसर्ज मिण्डा गु्रप मानेसर अप्रैन्टिसशिप चयन हेतू आ रही है। उन्होंने बताया कि मैसर्ज एस्सेल प्रॉपपेक लिमिटेड द्वारा आईटीआई के सभी व्यवसायों के पासशुद्धा छात्र तथा मैसर्ज मिण्डा गु्रप मानेसर द्वारा इलैक्ट्रिकल एवं फिटर व्यवसाय के छात्रों का अप्रैन्टिशिप हेतू साक्षात्कार लिया जाएगा। इच्छुक छात्र अपना बायोडाटा एवं सर्टिफिकेट साथ लेकर आएं। साक्षात्कार में 30 वर्ष तक के छात्र हिस्सा ले सकते है। चयनित छात्रों को मैसर्ज एस्सेल प्रॉपपेक लिमिटेड द्वारा 9000 रुपये प्रति माह मानदेय तथा मैसर्ज मिण्डा ग्रुप मानेसर द्वारा 9500 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा और अन्य सुविधाएं अलग से दी जाएगी।


0 Comments