यमुनानगर : खाली प्लाटों के मालिकों को नोटिस भेजेगा नगर निगम
ज्वाइंट कमिश्नर ने सेनिटेशन ब्रांच के अधिकारियों, दरोगाओं व कर्मियों को दिए निर्देश
डिपर से अलाउंस कर आम जन तक पहुंचाएं प्रॉपर्टी टेक्स में दस प्रतिशत छूट का संदेश
27 दिसंबर 2019, 6:01 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
यमुनानगर। नगर निगम ज्वाइंट कमिशनर जगदीश चंद्र ने शुक्रवार को हेल्थ ब्रांच व सेनिटेशन ब्रांच के अधिकारियों, सफाई दरोगाओं व कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नगर निगम क्षेत्र में जहां भी बिना चारदीवारी के खाली प्लाट पड़े है। उनके संचालकों को नोटिस दे। प्रॉपर्टी टेक्स भुगतान में नगर निगम द्वारा जो दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उसके बारे में लोगों को जागरूक करें। कूड़ा ढोने वाले वाहन डिप्पर के माध्यम से अलाउंस करके भी दस प्रतिशत छूट की जानकारी आम जन तक पहुंचाए।
मीटिंग के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर जगदीश चंद्र ने सफाई दरोगाओं को निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। जहां पर भी गंदगी फैली हो उसे तुरंत साफ किया जाए। लोगों को गीला व सूखा कूड़ा छ्टाई करके वाहनों में लोड़ करवाएं। कूड़ा न जलाएं। कूड़ा जलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। टायलेट की सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा नगर निगम द्वारा हाउस टेक्स जमा करवाने के लिए लोगों को दस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस सूचना को आम जन तक अधिक से अधिक पहुंचाया जाए। इसके लिए कूड़ा ढोने वाले वाहन डिप्पर से अलाउंस करवाया जाए और सफाई कर्मचारी भी अपने एरिया में आम जनता तक यह जानकारी पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा नगर निगम की ओर से आम जनता के लिए 30 व 31 दिसंबर को प्रॉपर्टी टेक्स जमा कराने के लिए लगाए जा रहे कैंपों की भी जानकारी दें। उन्होंने सफाई दरोगाओं व सफाई कर्मचारियों को वर्दी में सफाई करने और निर्धारित समय पर अपने ड्यूटी आने के भी निर्देश दिए। ज्वाइंट कमिश्नर जगदीश चंद्र ने कहा कि वे कभी भी और कहीं भी औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की जांच कर सकते है। यदि इस दौरान किसी के काम में लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। सीएसआई अनिल नैन से भी सभी कर्मचारियों व दरोगाओं को निर्देश दिए कि वे अपने एरिया में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करें।


0 Comments