यमुनानगर : ससौली रोड़ पर लगे इंडिकैश एटीएम लूटने का प्रयास

यमुनानगर : ससौली रोड़ पर लगे इंडिकैश एटीएम लूटने का प्रयास 

15 दिसंबर 2019, 8:53
शिव लाल। हरियाणा मीडिया जंक्शन

यमुनानगर। पुलिस की लाख कोशिशों क बावजूद भी चोरों के हौंसले बुलंद हैं। यहां ससौली रोड़ पर लगे इंडिकैश एटीएम को शनिवार और रविवार की दरमियानी रात चोरों ने उखाड़ने की कोशिश की। मगर वह कामयाब नहीं हो सके। एटीएम का उपरी हिस्सा पूरी तरह से तोड़ा गया। मगर कैश निकालने में नाकामयाब रहे। चोरों ने पहले एटीएम का ताला तोड़ा उसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कैमरे से बचने के लिए एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ा है। सूचना मिलने पर थाना फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात की सूचना पुलिस को देने के बाद बैंक वालों को भी दी गई। मगर अभी तक बैंक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। थाना फर्कपुर एसएचओ का कहना है कि एटीएम से कैश कितना निकला या नहीं निकला इसकी जानकारी तो बैंक वाले ही देंगे। उन्हें सूचना दी गई है मगर अभी तक नहीं पहुंचे हैं। एसएचओ का कहना है कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि एटीएम से कैश नहीं निकल सका है।

Post a Comment

0 Comments