गृहमंत्री के पास आने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा हरियाणा पुलिस की, मांगा हर थाने का रिकॉर्ड
सभी जिलों से पैंडिंग एफआईआर की संख्या व लम्बित समय अवधि की मांगी गई है जानकारी
15 दिसंबर 2019, 9:11 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ/हिसार। गृहमंत्री अनिल विज के निशाने पर अब हरियाणा पुलिस के लापरवाह अफसर व पुलिसकर्मी हैं। गृहमंत्री के पास रोजाना आने वाली 500-600 शिकायतों में से सबसे ज्यादा पुलिस महकमे से संबंधित हैं। गृह मंत्री ने इस पर सख्त एक्शन लेने के लिए सभी जिलों से पैंडिंग एफआईआर की संख्या और लम्बित समय अवधि की जानकारी मांगी है। उन्होंने बताया कि इस बारें में रिपोर्ट मिलने पर जांच में देरी के कारणों का परीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे संबंधित जानकारी प्रदेश का कोई भी नागरिक उन्हें व्यक्तिगत मिलकर भी दे सकता है। गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शीघ्र ही पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस बल की ताजा गणना करने के निर्देश दिए गए हैं। गृहमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 11 दिसम्बर का सुनहरी दिवस रहा है, जब मूल भारत के नागरिकों को उनकी नागरिकता का अधिकार प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एक मामले में संबंधित पंचकूला एसएचओ को लाइन हाजीर कर दिया है तथा अन्य के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इस मामले में किसी महिला आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए। इसी दौरान अदालत में महिला ने अपने बयान भी बदल लिए है। इसके बावजूद भी विभाग उसकी पूरी जांच करवा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

0 Comments