अटल सरकार में राज्यमंत्री व करनाल के पूर्व सांसद ईश्वर दयाल स्वामी नहीं रहे
15 दिसंबर 2019, 9:08 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
करनाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वर्ष 1999 में राज्यमंत्री रहे करनाल के पूर्व सांसद ईश्वर दयाल स्वामी (आईडी स्वामी) का रविवार को निधन हो गया। फरीदाबाद के मैट्रो हर्ट अस्पताल में आईडी स्वामी ने अंतिम सांस ली। स्वामी को सुबह ही फरीदाबाद के मैट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बीते सोमवार को उनकी धर्मपत्नी पद्मा स्वामी (82) का निधन हो गया था। एक सप्ताह के भीतर परिवार को दूसरा बड़ा झटका लगा है। बता दें कि आईडी स्वामी करनाल लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गए थे। वे 1996 और 1999 में सांसद बने। 1999 में वाजपेयी सरकार में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। स्वामी अपने पीछे पुत्र राजेन्द्र स्वामी, तीन बेटियां सागिरा स्वामी, शगुफ्ता शर्मा और सोफिया शारदा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आईडी स्वामी के बड़े पुत्र और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे सूर्य स्वामी का पहले निधन हो चुका है।


0 Comments