विज का पलटवार, राहुल गांधी तो सावरकर के बाल के भी बराबर नहीं, खुद का सरनेम भी चुराया हुआ


विज का पलटवार, राहुल गांधी तो सावरकर के बाल के भी बराबर नहीं, खुद का सरनेम भी चुराया हुआ

15 दिसंबर 2019, 9:05 PM
 हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
अम्बाला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी तो वीर सावरकर के बाल के बराबर भी नहीं हैं। उनके खानदान को तो सावरकर का नाम लेने तक की इजाजत नहीं है, वे अपने नाम के साथ सावरकर कैसे जोड़ सकते हैं। विज ने कहा कि राहुल गांधी का खुद का सरनेम चुराया हुआ है। उनके दादा का नाम फिरोज जहांगीर गैंडी था। उस हिसाब से राहुल का नाम राहुल गैंडी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावरकर ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा सबसे खतरनाक जेल में बिताया। मैंने तो अंडमान-निकोबार में जाकर उस जेल को नतमस्तक किया था। जहां सावरकर इतने दिन रहे थे। वीर सावरकर के बारे में ऐसी बात करना गलत है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल करने वाले को हिंदुस्तान में रहने का भी हक नहीं है। बता दें कि राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित रैली में कहा था कि मैं राहुल सावरकर नहीं हूं, राहुल गांधी हूं।

Post a Comment

0 Comments