हरियाणा : सरकारी कॉलेजों में आनलाइन ट्रांसफर पोलिसी का ड्राफ्ट तैयार
15 दिसंबर 2019, 9:01 PM
हरियाणा मीडिया जंक्शन न्यूज
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कालेजों में सेवारत एसिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसरों की आनलाइन ट्रांसफर पोलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर दिया है, इसको अंतिम रूप प्रदान करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने 17 दिसंबर तक हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार ने इससे पूर्व सरकारी स्कूलों में कार्यरत अध्यापकों के लिए आॅनलाइन ट्रांसफर पोलिसी लागू की थी जो कि काफी सफल रही और कई अन्य राज्यों ने भी उस पोलिसी का अनुसरण किया है। उन्होंने बताया कि अब हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कालेजों में सेवारत एसिस्टेंट एवं एसोसिएट प्रोफेसरों की आनलाइन ट्रांसफर के लिए पोलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर वैबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसको अंतिम रूप देने के लिए विभाग ने 17 दिसंबर तक हितधारकों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।


0 Comments