20 फरवरी 2020, 8:09 PM
संदीप कम्बोज। हरियाणा मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार अब गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिनदेगी। हरियाणा विधानसभा में आज बजट सत्र की शुरूआत पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य द्वारा पेश किए गए अभिभाषण में सरकार ने कहा है कि दस से 45 वर्ष की आयु वाली गरीबी रेखा से नीचे के वर्ग की किशोरियों और महिलाओं में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत वर्ष 2020-21 के दौरान करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से 11 लाख बीपीएल परिवारों को मुफ्त सेनेटरी नैपकिन दिए जाएंगे। राज्यपाल ने सदन में कहा है कि महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनाने तथा लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, समेकित बाल विकास योजना, आपकी बेटी हमारी बेटी समेत कई योजनाओं का लाभ हरियाणा की महिलाओं को दिया जाएगा।
चालक को मिली लिपिक पद पर मिली पदोन्नति
चंडीगढ़। मंत्रिमंडल की बैठक में चालक प्रशांत चौहान को चिकित्सा आधार पर ड्राइवर कैडर से लिपिक के पद पर समायोजित/ नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई। प्रशांत चौहान स्नातक हैं और लिपिक के पद के लिए आवश्यक सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करता है। इस मामले में उसे एसईटीसी भाग-1 और भाग-2, जो लिपिक के पद के लिए अनिवार्य है, पास करने की शर्त से छूट दी गई है। बहरहाल, मेडिकल रिपोर्टों के अनुसार, प्रशांत चौहान वर्ष 2016 से स्लिप डिस्क से पीड़ित हैं और इसलिए वह लंबे समय तक सरकारी वाहन नहीं चला सकता और उसे यात्रा, ड्राइविंग, लंबे समय तक बैठने और खड़े रहकर ड्युटी से बचने की सलाह दी गई है
यमुनानगर के इस गांव की जमीन बदलने का प्रस्ताव मंजूर
चंडीगढ़। जिला यमुनानगर के ग्राम पंचायत बदनपुरी की 2 कनाल 7 मरला शामलात भूमि को गांव बदनपुरी निवासी होशियार सिंह की 2 कनाल 7 मरला भूमि के साथ बदलने के प्रस्ताव को हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। मंत्रिमण्डल ने जिला परिषद गुरुग्राम की खसरा संख्या 246 में स्थित 2 कनाल भूमि को बिलीवर्स चर्च इंडिया की गांव बादशाहपुर, गुरुग्राम की खसरा संख्या 165 में स्थित 3 कनाल 6 मरला भूमि के साथ बदलने की भी स्वीकृति प्रदान की है।


0 Comments