यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 1 जुलाई से दिल्ली- हिसार के बीच दौडे़गी यह नई पैसेंजर ट्रेन

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, 1 जुलाई से दिल्ली- हिसार के बीच दौडे़गी यह नई पैसेंजर ट्रेन


Media Junction 
 हिसार। हिसार वासियों के लिये खुशखबरी है। 1 जुलाई से हिसार रेलवे स्टेशन से पहली बार दिल्ली के लिये डायरेक्ट पैसेंजर ट्रेन शुरु होने जा रही है। 54309 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर दिनांक 1 जुलाई से  दिल्ली-हिसार के बीच दौडे़गी।
उत्तर  रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि 74847/74846  रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डीईएमयू परिवर्तित नम्बर 54316/54315 के साथ समय संशोधित  कर दिया गया है। वहीं 14812  दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर एक्सप्रेस के समय में भी परिवर्तन किया गया है़।रेलवे ने 54309/54310 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर रेलगाड़ी को 1 जुलाई से हिसार तक निमनानुसार चलाने का निर्णय लिया है।
  54309  दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी पैसेंजर रेलगाड़ी दिल्ली जंक्शन से प्रात: 05.20 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सुबह 08.10 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी । 1 जुलाई से यह रेलगाड़ी रेवाड़ी से सुबह 08.15 बजे प्रस्थान करके अपनी आगे की यात्रा पर हिसार के लिए रवाना होगी और दोपहर 02.00 बजे हिसार पहुँचेगी। वापसी दिशा में  1 जुलाई से 54310 हिसार-दिल्ली जं0 पैसेंजर हिसार से तड़के 03.40 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सुबह 09.25 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी । यह रेलगाड़ी रेवाड़ी से सुबह 09.30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन दोपहर 12.20 बजे दिल्ली जं0 पहुँचेगी। यह रेलगाड़ी नागल मूंदी, डहिना ज़ैनाबाद, कनीना खास, गुरहा, केमला, बोजावास, महेन्द्रगढ़, ज़ेरपुर पाली, नांगल डीगरोटा, नानवन हॉल्ट,  सतनाली, शोहंसरा, लोहारू, कुशलपुरा, परवेज़पुर, रामपुरा बेरी,  गुगलवा कीर्तन हॉल्ट, बीवर भजन, हरपालू, कंधारन हॉल्ट,  सादुलपुर जं0, सूरतपुरा जंक्शन, लसेरी, झुंपा, सिवानी, नलोई बरवा हॉल्ट और चरौड़ स्टेशनों पर  दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।

यह रेलगाडी़ होगी बंद
54309/54310 दिल्ली-रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर रेलगाड़ी के हिसार से/तक विस्तार के चलते,  74845/74848 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डीईएमयू रेलगाड़ी 1 जुलाई से बंद कर दी जाएगी। 74847/74846 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी डीईएमयू रेलगाड़ी नए नम्बर 54315/54316 बनकर परिवर्तित समय के साथ रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी के बीच चलेगी।


इन ट्रेनों का बदल जाएगा नाम
1 जुलाई से 54315 रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर (पुराना नाम 74847 रेवाड़ी-हिसार डीईएमयू) रेवाड़ी से सांय 07.25 बजे के स्थान पर रात्रि 08.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन मध्यरात्रि 00.20 बजे के स्थान पर तड़के 01.55 बजे हिसार पहुँचेगी । वापसी दिशा में 54316 हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर (पुराना नाम 74846 हिसार-रेवाड़ी डीईएमयू) हिसार से दोपहर 01.50 बजे के स्थान पर दोपहर 02.30 बजे प्रस्थान करके उसी दिन सांय 07.10 बजे के स्थान पर सांय 07.50 बजे रेवाड़ी पहुँचेगी । 54315/54316 रेवाड़ी-हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर दोनों दिशाओं में संशोधित समय अनुसार मार्गस्थ स्टेशनों पर ठहरेगी ।


Post a Comment

0 Comments