15 दिन में कर सकेंगे अआनलाईन आवेदन
हिसार मीडिया जंक्शन
चंडीगढ़। हरियाणा में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। खट्टर सरकार विधानसभा चुनावों से पहले बंपर भर्तियों की तैयारी में है। Hisar Media Junction राज्य में अगल 15 दिनों में 15000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंग। भर्तियों का आगाज पुलिस भर्ती से हो रहा है। हरियाणा पुलिस में 6400 कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसकी प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा है कि इसके साथ ही अगले 15 दिनों में विभिन्न विभागों में 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
छह हजार कांस्टेबल और 400 सब इंस्पेक्टर के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियाणा पुलिस में पांच हजार पदों पर पुरुष कांस्टेबल भर्ती किए जाएंगे और एक हजार पदों पर महिलाओं की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 400 सब इंस्पेक्टर भी भर्ती किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगले तीन महीनों के दौरान सरकारी महकमों और बोर्ड-निगमों में 30 हजार पदों पर भर्ती करने का एलान कर चुके हैं। सोमवार को कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस में 6400 पदों पर आवेदन मांग लिए। ऑनलाइन आवेदन 12 जून से आयोग की वेबसाइट पर किए जा सकेंगे। विज्ञापित पदों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर देखें जा सकते है।
जूनियर इंजीनियर, पटवारी, क्लर्क और ग्रुप-डी के रिक्त पदों पर भर्ती जल्द
वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिया है कि रिक्त जूनियर इंजीनियर, पटवारी, क्लर्क और ग्रुप-डी के रिक्त पदों की भर्तियों के मांगपत्र तुरंत ऑनलाइन मॉडयूल के जरिये कर्मचारी चयन आयोग को भेजे जाएं।पिछड़ा वर्ग की सी ब्लॉक कैटेगरी में शामिल छह जातियों, विशेष पिछड़ा वर्ग और ईबीपीजी कोटे (सामान्य जातियों में आर्थिक आधार पर पिछड़े लोग) को आरक्षण खत्म करने के हालिया फैसले के बाद सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों का निर्धारण नए सिरे से किया जा रहा है। एचएसएससी ने पिछले दिनों विभिन्न महकमों और बोर्ड-निगमों के नोडल अधिकारियों द्वारा पिछले महीने दिए गए भर्तियों के मांगपत्र वापस लौटाते हुए नए सिरे से आवेदन मांगें हैं।
Haryana Govt Jobs News By Hisar Media Junction
15 दिन में मांगे जाएंगे 15000 पदों पर भर्ती के आवेदन : मनोहर
भिवानी में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि राज्य में विभिन्न विभागों में भर्तियां होंगी और अगले 15 दिनों में राज्य में विभिन्न विभागों में 15000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने साढ़े चार साल में 64 हजार भर्तियां की हैं। उन्होंने नौकरियों के मुद्दे पर विपक्षी दलों को जमकर घेरा। मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में नौकरियों के मामले में विपक्ष के हाथ से मुद्दा छीन लिया था। अब विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने इस कार्ड पर बाजी लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भाई-भतीजावाद पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया है और नौकरियां पूरी तरह से पारदर्शिता के आधार पर दी जा रही हैं।


0 Comments